चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने किरन पोलार्ड को खरीदा, अब CSK फैंस के लिए लगाएंगे चौके-छक्के
Published - 08 Oct 2026, 12:12 PM | Updated - 08 Oct 2026, 12:50 PM
Table of Contents
Kieron Pollard: SA20 के पांचवें सीजन के लिए फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं. 7 अक्टूबर को टूर्नामेंट के ऑक्शन का आयोजन किया गया, जिसमें कई बड़े खिलाड़ियों ने अपने नाम दिया थे. लेकिन नीलामी मे फ्रेंचाइजियों के पास सिर्फ 19 स्लॉट ही खाली थे और इसमें एक नाम दिग्गज ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) का भी मौजूद था. आईपीएल में मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच की भूमिका निभाने वाला यह दिग्गज SA20 में चैन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आएगा.
CSK की फ्रेचाइजी ने Kieron Pollard पर खर्च किए लाखों रुपए

7 अक्टूबर को आयोजित हुए SA20 के पांचवें सीजन के प्लेयर ऑक्शन में एमआई केपटाउन किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) को अपनी टीम में शामिल करने में नाकाम रही. नीलामी में जब पूर्व विंडीज़ खिलाड़ी का नाम पुकारा गया तो चैन्नई सुपर किंग्स की सिस्टर फ्रेंचाइजी जोबर्ग सुपर किंग्स ने बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बना लिया है. JSK ने R1.5 मिलियन यानी 87.2 लाख भारतीय रुपये देकर किरोन पोलार्ड को खरीदा है. याहनी SA20 के पांचवें सीजन में वह सुपर किंग्स की पीली जर्सी पहने नजर आने वाले हैं.
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबा क्रिकेट जगत, युवराज से लेकर विराट तक ने दी श्रद्धांजलि
फ्रेंचाइजी टी20 लीग पर है Kieron Pollard को फोकस
साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा कह देने के बाद किरोन पोलार्ड का फोकस फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग पर है. मौजूदा समय में वह कई फ्रेंचाइजी टी20 लीगों में एक्टिव हैं. इस दौरान वह अधिकतर एमआई फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व करते नजर आते हैं. हालांकि, SA20 के इतिहास में वह पहली बार नई टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. किरोन पोलार्ड ने इस टूर्नामेंट के 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह एमआई कैप टाउन का हिस्सा थे.
फाफ डू प्लेसिस पर लगाया दांव
जोबर्ग सुपर किंग्स ने SA20 के आगामी सीजन के लिए किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) समेत 5 खिलाड़ियों को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन वाइल्डकार्ड, साउथ अफ्रीकी टीम के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस (1.57 करोड़ रुपये) और 18 साल के युवा ऑलराउंडर जेम्स रोल्स (1.68 करोड़) को भी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में जोड़ा है.
SA20 के आगामी सीजन के लिए जोबर्ग सुपर किंग्स का स्क्वाड: फाफ डू प्लेसिस, ल्यूस डू प्लॉय, मैथ्यू डिविलियर्स, डोनोवन फरेरा, डियान फॉरेस्टर, डुआन जेनसन, रिले रोसौव, जेनको स्मिट, प्रेनेलन सुब्रायेन, दयान गैलीम, जेसन होल्डर, अकील होसेन, जेम्स विंस, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, कीरोन पोलार्ड, एंड्रीज गूस, जेरेन बाचर, जेसन रोल्स, जेमी ओवरटन।
दूसरे टी20 के लिए बदल जाएगी भारत की सलामी जोड़ी, अभिषेक शर्मा के साथ ये खिलाड़ी करेगा ओपनिंग
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर