नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबा क्रिकेट जगत, युवराज से लेकर विराट तक ने दी श्रद्धांजलि
Published - 08 Oct 2026, 11:40 AM | Updated - 08 Oct 2026, 01:01 PM
Table of Contents
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) ने 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. जानकारी के मुताबिक 8 अक्टूबर को तड़के सुबह उन्हें कार्डियक दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक नाना पाटेकर को बचाने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें असफल रहे और उन्हें मृत घोषित कर दिया.
इस दुखद खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री से लेकर क्रिकेट गलियारों तक शोक की लहर दौड़ गई है. क्रिकेट खिलाड़ी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिग्गज एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
Nana Patekar के निधन से शोक में डूबा क्रिकेट जगत

नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के मशहूर और जाने-माने अभिनेताओं में से एक रहे हैं. अपनी बहुमुखी अदाकारी से करोड़ों फैंस के दिलों में जगह बनाने वाले इस एक्टर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में लंबे समय तक काम किया है. वह अभी भी एक्टिंग में सक्रिय थे. हालांकि, उनके अभिनय की दिवानगी सिर्फ फैंस तक ही सीमित नहीं थी. भारतीय क्रिकेट के कई खिलाड़ी भी उनके फैन रहे हैं. उनके निधन की दुखद खबर सामने आने के बाद भारतीय क्रिकेटर्स सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त कर रहे हैं.
युवराज से लेकर विराट तक ने दी श्रद्धांजलि
टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह, शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे के अलावा विराट कोहली ने नाना पाटेकर के लिए भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने भी श्रद्धांजलि दी है. शिखर धवन ने एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि, "आज भारतीय सिनेमा ने एक अनमोल कलाकार को खो दिया है। नाना पाटेकर साहब का काम और उनका अभिनय आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। ओम शांति।"
इस भारतीय खिलाड़ी के OUT होने पर खाना नहीं खाते थे नाना पाटेकर, पूरा दिन रहते थे भूखा
"उनका काम और विरासत पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी"
विराट कोहली ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि, "भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज। उनका काम और विरासत पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी। नाना पाटेकर जी, आपकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।" वहीं, युवराज सिंह ने नाना पाटेकर की फिल्मों को याद करते हुए कहा कि,
"सिनेमा ने एक सच्चा दिग्गज खो दिया है, सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक जिसे हमने कभी देखा है! मुझे याद है कि मैंने उनकी बहुत सारी फिल्में देखी थीं और मैं उनकी आवाज, उनकी उपस्थिति और उनके अविस्मरणीय प्रदर्शन से मंत्रमुग्ध हो गया था। उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति"
Nana Patekar के लिए क्रिकेटरों ने शेयर किए इमोशनल पोस्ट
A true legend of Indian cinema. His work and legacy will live on for generations. Rest in peace, Nana Patekar ji. Om Shanti. 🙏
— Virat Kohli (@imVkohli) October 8, 2026
Cinema has lost a true legend, one of the finest actors we have ever seen! I remember watching so many of his films and being mesmerised by his voice, his presence and his unforgettable performances. My condolences to his family. Om Shanti 🙏🏻 #NanaPatekar ji https://t.co/oVYVpw9AYw
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) October 8, 2026
Hamare baad ab mehfil mein afsane bayan honge, Baharein ham ko dhundhengi, na jaane ham kahan honge! Alvida Nana 😢 Om Shanti! https://t.co/rhEfiGs620
— Danish Kaneria (@DanishKaneria61) October 8, 2026
Nana Patekar ji was a truly remarkable actor whose work has inspired and entertained generations. Very sad to hear about his passing. May his soul rest in peace. 🙏🏼
— Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) October 8, 2026
Indian cinema has lost a truly special talent today. Nana Patekar saab, your work will continue to inspire generations. Om Shanti. 🙏 https://t.co/LNcJpnTVUB
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) October 8, 2026
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर