इस भारतीय खिलाड़ी के OUT होने पर खाना नहीं खाते थे नाना पाटेकर, पूरा दिन रहते थे भूखा
Published - 08 Oct 2026, 11:00 AM | Updated - 08 Oct 2026, 11:40 AM
Table of Contents
वीरवार को सिनेमा जगत की मशहूर कलाकार और पद्मश्री विजेता अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. गोवा में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पातल भर्ती करवाया गया.
डॉक्टरों ने 45 मिनट से एक घंटे तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें नाकाम रहे. नाना पाटेकर (Nana Patekar) भारतीय सिनेमा के दिग्गज और चहेते अभिनेताओं में से एक तो रहे ही, मगर उनका क्रिकेट से भी गहरा लगाव था. एक बार उन्होंने बताया था कि वह एक खिलाड़ी के आउट होने के बाद खाना तक नहीं खाते थे.
इस भारतीय खिलाड़ी के OUT होने पर खाना नहीं खाते थे Nana Patekar

8 अक्टूबर भारतीय क्रिकेट सिनेमा के सबसे दुखद दिनों में से एक रहा. गोवा में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) ने सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर अपनी अंतिम सांसे ली. अपने उम्दा अभिनेय से करोड़ों दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले नाना पाटेकर क्रिकेट का भी काफी बड़ा फैन था. वह कई मौकों पर इस खेल को लेकर अपनी दिवानगी का जिक्र कर चुके थे.
यहीं वजह है कि आज उनके क्रिकेट प्रेम से जुड़ा एक किस्सा चर्चाओं में आ गया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक क्रिकेटर के आउट होने के बाद उनका खाना खाने तक का मन नहीं करता था.
दूसरे टी20 के लिए बदल जाएगी भारत की सलामी जोड़ी, अभिषेक शर्मा के साथ ये खिलाड़ी करेगा ओपनिंग
इस क्रिकेटर के थे फैन
एक इंटरव्यू के दौरान नाना पाटेकर (Nana Patekar) से उनके फेवरेट क्रिकेटर के बारे में सवाल किया गया था. इसका जवाब देते हुए उन्होंने विराट कोहली को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया. उन्होंने कहा कि,
विराट मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं. वो अगर जल्दी आउट हो जाए, तो मुझे खाना खाना तक अच्छा नहीं लगता. मुझे क्रिकेट का इतना जबरदस्त शौक है. हमारी परीक्षाएं एक सी होती हैं. क्रिकेटरों का खेल 5 दिन में खत्म होता है, हमारी (बॉलीवुड अभिनेताओं) की कहानी डेढ़ से 2 साल में पूरी होती है, जिनका परिणाम/सफलता जनता तय करती है.
स्पिन गेंदबाजी करते थे Nana Patekar
गौरतलब है कि नाना पाटेकर (Nana Patekar) का क्रिकेट से लगाव सिर्फ देखने तक का नहीं था. एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि बचपन में वह क्रिकेट के बहुत बड़े शैकीन थे. वह ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी किया करते थे. उन्होंने शिवाजी पार्क जाकर नेट बॉलिंग भी की है. बता दें कि पिछले साल हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद वह भारत-पाकिस्तान मैच के खिलाफ थे.
उन्होंने इस मुकाबले का बहिष्कार करने की भी बात कही थी. इस बारे में बात करते हुए नाना पाटेकर ने कहा था कि टीम इंडिया को यह मैच खेलना ही नहीं चाहिए. हमारे ही लोगों का खून बहा है, फिर उनके साथ क्यों खेलें?
ICC ODI रैंकिंग में विराट कोहली को हुआ तगड़ा नुकसान, शुभमन गिल ने हासिल किया नंबर-1 का ताज
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर