ICC ODI रैंकिंग में विराट कोहली को हुआ तगड़ा नुकसान, शुभमन गिल ने हासिल किया नंबर-1 का ताज

Published - 07 Oct 2026, 02:34 PM | Updated - 07 Oct 2026, 03:00 PM

ODI Rankings

ICC ODI Rankings Update: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज को टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। सभी मुकाबले हाई-स्कोरिंग रहे। भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर रनों की बारिश की और फैंस का जबरदस्त मनोरंजन हुआ।

इस सीरीज के अंतिम दो मैचों के आधार पर ICC ने वनडे रैंकिंग (ODI Rankings) का अपडेट जारी कर दिया है। हालिया अपडेट के बाद, शुभमन गिल नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं लेकिन विराट कोहली को झटका लगा है।

बल्लेबाजों की ODI Rankings में गिल की बादशाहत कायम

ODI Rankings 1

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल का ICC की बल्लेबाजी वनडे रैंकिंग (ODI Rankings) में जलवा बरकरार है और उन्होंने टॉप पोजीशन पर कब्जा जमा रखा है। गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज की तीन पारियों में 334 रन बनाए, जो दोनों टीमों के बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा हैं। इस दौरान उन्होंने दूसरे वनडे में सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड बनाते हुए 223 रनों की नाबाद पारी भी खेली थी।

हालांकि, तीसरे वनडे में गिल ने सिर्फ 1 रन बनाया था लेकिन इसका खामियाजा उन्हें वनडे रैंकिंग में नहीं उठाना पड़ा। गिल 841 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर कायम हैं।

विराट कोहली को लगा झटका, आखिरी दो वनडे में कम रन बनाने पर नुकसान

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत विराट कोहली ने बेहद धमाकेदार अंदाज में की थी। उन्होंने पहले ही मैच में नाबाद 139 रन बनाए थे। इसके बाद, दूसरे मैच में उन्होंने तेजी खेलने का प्रयास किया लेकिन 29 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, तीसरे मैच में वे पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। आखिरी दो मैचों में फ्लॉप रहने के कारण वनडे रैंकिंग (ODI Rankings) में कोहली एक स्थान नीचे यानी तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

अब नंबर-2 पर न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल हैं। मिचेल के खाते में 794 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वहीं, कोहली के रेटिंग पॉइंट्स 781 हैं। 4 नवंबर से खेली जाने वाली IND vs NZ पांच मैचों की वनडे सीरीज के दौरान इनके बीच रैंकिंग में भी कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। इसके अलावा टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रोहित शर्मा चौथे और अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान पांचवें स्थान पर हैं।

केएल राहुल की टॉप-10 में एंट्री, शाई होप को भी हुआ फायदा

टीम इंडिया के दमदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के कारण केएल राहुल को पहले दो वनडे में बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला था लेकिन तीसरे मैच में टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के कारण उनकी बैटिंग आई। राहुल ने भी मौके का पूरा फायदा उठाया और शतक जड़ते हुए 87 गेंदों में 129 रनों की नाबाद पारी खेली।

इसी की बदौलत उन्होंने वनडे रैंकिंग (ODI Rankings) में सात स्थान के फायदे से टॉप-10 में एंट्री कर ली है। उनके साथ आयरलैंड के हैरी टेक्टर भी संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर हैं।

तीसरे मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भी कमाल की बल्लेबाजी की थी और 162 रन नाबाद बनाए थे। इसी वजह से वे दो स्थान के फायदे से छठे स्थान पर आ गए हैं। वहीं, पाकिस्तान के बाबर आजम और श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस को एक-एक स्थान के नुकसान से क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर जाना पड़ा है। नौवें नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट हैं।

ICC के ताजा अपडेट के बाद ODI Rankings में टॉप-10 बल्लेबाज

रैंकटीमखिलाड़ीरेटिंगकरियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग
1भारतशुभमन गिल841855 बनाम वेस्टइंडीज, गुवाहाटी 2026
2न्यूजीलैंडडैरिल मिचेल794840 बनाम भारत, इंदौर 2026
3भारतविराट कोहली781908 बनाम इंग्लैंड, हेडिंग्ले 2018
4भारतरोहित शर्मा770879 बनाम श्रीलंका, हेडिंग्ले 2019
5अफगानिस्तानइब्राहिम जादरान719756 बनाम बांग्लादेश, अबू धाबी 2025
6वेस्टइंडीजशाई होप710782 बनाम बांग्लादेश, मलाहाइड 2019
7पाकिस्तानबाबर आजम689894 बनाम वेस्टइंडीज, मुल्तान 2022
8श्रीलंकाकुसल मेंडिस674675 बनाम इंग्लैंड, हेडिंग्ले 2026
9इंग्लैंडजो रूट660810 बनाम श्रीलंका, दांबुला 2018
10=भारतकेएल राहुल653676 बनाम न्यूजीलैंड, राजकोट 2026
10=आयरलैंडहैरी टेक्टर653730 बनाम अफगानिस्तान, शारजाह 2024

यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी करवा सकते हैं प्रज्ञान ओझा, लंबे समय से कर रहे इंतजार

Tagged:

shubman gill Virat Kohli Rohit Sharma Shai Hope ICC ODI Rankings
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com