दूसरे टी20 के लिए बदल जाएगी भारत की सलामी जोड़ी, अभिषेक शर्मा के साथ ये खिलाड़ी करेगा ओपनिंग

Published - 07 Oct 2026, 03:03 PM | Updated - 07 Oct 2026, 04:02 PM

India 69

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत (India) की पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो चुका है। मंगलवार को दोनों टीमों के बीच लखनऊ में पहला टी20 खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 8 विकेट से बाजी मारी। भारत की जीत के हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने शतक जड़ा और 43 गेंदों में 102 रनों की नाबाद पारी खेली।

अब इन दोनों टीमों के बीच 9 अक्टूबर को दूसरे टी20 में टक्कर देखने को मिलेगी। यह मुकाबला रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में होगा। इस मैच में टीम इंडिया (Team India) की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव देखने को मिल सकता है और अभिषेक शर्मा संजू सैमसन के बजाय किसी और के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

संजू का फ्लॉप प्रदर्शन ओपनिंग में बन सकता है बदलाव की वजह

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में वापस आने वाले संजू सैमसन ने दो अर्धशतक जड़े थे लेकिन उसके बाद से उनका प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। जापान के खिलाफ टी20 में संजू महज 9 रन बना पाए थे। इसके बाद, एशियन गेम्स में भी 9 रन ही जोड़ पाए। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में 11 रन बनाकर आउट हो गए।

इस तरह संजू ने भारत (India) के लिए अपनी पिछली चार टी20 पारियों में सिर्फ 29 रन ही बनाए हैं, जो किसी भी लिहाज से अच्छा प्रदर्शन नहीं है। यही कारण है कि उन्हें दूसरे मैच से ड्रॉप किया जा सकता है।

ये खिलाड़ी बन सकता है अभिषेक शर्मा का ओपनिंग पार्टनर

India 70

संजू सैमसन का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से ही निरंतर अच्छा नहीं रहा है। इसी वजह से उन पर दबाव बनता जा रहा है। वहीं, बेंच पर वैभव सूर्यवंशी भी हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 में तबाही मचाई और फिर जिम्बाब्वे दौरे पर भी अच्छा किया। वहीं, एशियन गेम्स में भी श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में 38 रनों की तेजतर्रार पारी खेली थी।

ऐसे में रांची में होने वाले मैच के लिए अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए संजू सैमसन के बजाय वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है। वैसे भी तमाम जानकार और फैंस भी वैभव को लगातार बाहर रखे जाने से नाराज हैं। इस युवा खिलाड़ी को अफगानिस्तान टी20 सीरीज के दौरान एक भी मैच नहीं खिलाया गया था। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ भी पहले मैच में जगह नहीं मिली। हालांकि, अब संजू का फ्लॉप होना उनके लिए वापसी के दरवाजे खोल सकता है।

India के लिए वैभव सूर्यवंशी के टी20I आंकड़े

इंग्लैंड दौरे पर भारत (India) के लिए टी20 डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक सिर्फ 8 मैच ही खेले हैं। इस दौरान 15 वर्षीय खिलाड़ी ने 30.75 की औसत से 246 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 186.36 है। उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी आए हैं।

यह भी पढ़ें: इंडिया ए टीम में चुने जाने के बाद भी ऋषभ पंत को नहीं मिलेगा मौका, इस वजह से बैठना पड़ सकता है बाहर

Tagged:

team india abhishek sharma Sanju Samson IND vs WI 2nd T20 Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com