इंडिया ए टीम में चुने जाने के बाद भी ऋषभ पंत को नहीं मिलेगा मौका, इस वजह से बैठना पड़ सकता है बाहर
Table of Contents
टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 5 टी20I, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। भारत की सीनियर टीम के साथ इंडिया ए (India A) को भी कीवी देश जाना है और वहां जाकर तीन मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज खेलनी है। इन मुकाबलों को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इनके माध्यम से 19 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज की तैयारियों को मजबूत करने का मौका रहेगा।
इसी वजह से BCCI ने 24 अक्टूबर से शुरू होने वाली अनधकारिक टेस्ट सीरीज के लिए एक मजबूत स्क्वाड चुना है, जिसमें 11 ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो टीम इंडिया के लिए टेस्ट फॉर्मेट में खेल चुके हैं लेकिन अब इंडिया ए (India A) के लिए नजर आएंगे। इसमें विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम भी शामिल है।
India A के स्क्वाड में पंत को मिली जगह

ऋषभ पंत व्हाइट बॉल में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। इसी वजह से वे वेस्टइंडीज टी20 सीरीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल मुकाबलों में नजर नहीं आएंगे। इसी वजह से उन्होंने हाल ही में BCCI से अनुरोध किया था कि उन्हें इंडिया ए (India A) की टीम में शामिल किया जाए, ताकि वे न्यूजीलैंड दौरे पर अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले खेलकर तैयारी कर सकें। बोर्ड ने उनकी बात मानते हुए उन्हें जगह दी है लेकिन वे बेंच पर ही रह सकते हैं।
फिटनेस पर निर्भर पंत का चयन
विकेटकीपर के रूप में चुने गए ऋषभ पंत का इंडिया ए (India A) की टीम में चयन फिटनेस पर निर्भर करेगा। इसकी जानकारी खुद BCCI ने दी। हालांकि, बोर्ड ने यह नहीं बताया कि पंत किस इंजरी से परेशान चल रहे हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से जानकारी मिली है कि उन्हें ईरानी कप 2026 के दौरान रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से खेलते हुए पीठ में खिंचाव की समस्या हो गई। इसी वजह से अब वे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे और 10 से 15 दिन बिताएंगे।
अगर ऋषभ पंत की रिकवरी उम्मीद के मुताबिक हुई तो वे न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट से ही उपलब्ध हो सकते हैं। वहीं, देरी हुई तो फिर बाद के मैचों में उनके खेलने पर संशय की स्थिति बन सकती है, क्योंकि टीम इंडिया नहीं चाहेगी कि टेस्ट सीरीज से पहले उनकी वापसी को लेकर जल्दबाजी की जाए।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए का स्क्वाड
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, आर स्मरण, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाशदीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार
यह भी पढ़ें: क्या टीम इंडिया के नए कोच बनेंगे वीवीएस लक्ष्मण? सेलेक्शन मीटिंग में पहुंचने के बाद उठे सवाल