क्या टीम इंडिया के नए कोच बनेंगे वीवीएस लक्ष्मण? सेलेक्शन मीटिंग में पहुंचने के बाद उठे सवाल

Published - 07 Oct 2026, 10:44 AM | Updated - 07 Oct 2026, 11:31 AM

VVS Laxman

VVS Laxman in selection meeting: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत होने के साथ ही न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाले 5 टी20 मुकाबलों की टीम भी घोषित कर दी गई। इसके लिए मंगलवार, 6 अक्टूबर को गुवाहाटी में BCCI की सिलेक्शन मीटिंग हुई, जिसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई। इस तस्वीर के आने के बाद से काफी हलचल मची हुई है।

टीम इंडिया के स्क्वाड चुनने को लेकर हुई मीटिंग में BCCI के सचिव देवजीत सैकिया के अलावा सिलेक्शन पैनल में शामिल प्रज्ञान ओझा, आरपी सिंह, शिव सुंदर दास और अजय रात्रा भी नजर आए। इन सभी के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) भी बैठे हुए दिखाई दिए। इसी वजह से चर्चा हो रही है कि क्या लक्ष्मण टी20 टीम के हेड कोच बनने जा रहे हैं।

सिलेक्शन मीटिंग में VVS Laxman आए नजर

अभी तक भारतीय टीम की सिलेक्शन मीटिंग में बक्सी के अध्यक्ष और सचिव के साथ चयन समिति के सदस्यों के अलावा कप्तान और कोच ही नजर आते थे। वीवीएस लक्षमण (VVS Laxman) इनमें से किसी भी पद पर कार्यरत नहीं है। इसी वजह से न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम और इंडिया ए के स्क्वाड को चुनने के लिए हुई मीटिंग में उनकी मौजूदगी अलग-अलग अटकलें लगाने पर मजबूर कर रही है।

भारत की टी20 टीम के हेड कोच बनेंगे लक्ष्मण?

VVS Laxman 1

ज्यादा चर्चा इसी बात की हो रही कि क्या वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) सबसे छोटे फॉर्मेट में भारतीय टीम की कोचिंग संभालने जा रहे हैं, ताकि नियमित हेड कोच गौतम गंभीर का पूरा ध्यान WTC फाइनल और वर्ल्ड कप 2027 पर रहे। लक्ष्मण हाल ही में जिम्बाब्वे और जापान के दौरे पर टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में नजर आए। भारत ने जिम्बाब्वे को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से हराया। वहीं, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

BCCI के सचिव ने बताया लक्ष्मण की मौजूदगी का कारण

वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) के सिलेक्शन मीटिंग में नजर आने की असली वजह का खुलासा देवजीत सैकिया ने कर दिया है, जिसके बाद लक्ष्मण के कोच बनने की सभी अटकलों पर फुल स्टॉप लग गया है। सैकिया ने साफ़ किया कि लक्ष्मण को इसलिए शामिल किया गया है, ताकि चयन समिति को खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर सही जानकारी मिल सके। वहीं, अब से यह पूर्व खिलाड़ी चयन संबंधी मीटिंग में लगातार नजर आएगा।

सैकिया ने PTI को बताया,

"वीवीएस लक्ष्मण अब से सीनियर सिलेक्शन कमिटी की सभी बैठकों में शामिल होंगे ताकि यह पक्का किया जा सके कि सेलेक्टर्स और COE के बीच कोई गलतफहमी न हो। मुंबई में हुई रिव्यू मीटिंग में यह तय किया गया कि क्रिकेट प्रमुख और COE के तौर पर लक्ष्मण को आगे होने वाली सभी मीटिंग में शामिल होना चाहिए। इस कदम का मकसद यह पक्का करना है कि कोई गलतफहमी न हो और सही फैसले लेने के लिए चयनकर्ताओं को सही जानकारी मिले।"

यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव के कमबैक का प्लान आया सामने, टीम में लौटने के लिए करना होगा ये काम

Tagged:

team india bcci vvs laxman Devajit Saikia
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com