सूर्यकुमार यादव के कमबैक का प्लान आया सामने, टीम में लौटने के लिए करना होगा ये काम

Published - 06 Oct 2026, 03:21 PM | Updated - 06 Oct 2026, 03:46 PM

Suryakumar Yadav

भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टीम के लिए अपना आखिरी मैच खेले करीब सात महीने हो गए. इस साल की शुरुआत में आयोजित हुए टी20 विश्वकप 2026 के दौरान वह आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी में नजर आए थे. इसके बाद से ही भारतीय चयनकर्ता उन्हे लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं. इस बीच अब सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की टीम में वापसी को लेकर प्लान सामने आया है.

Suryakumar Yadav की टीम में वापसी का प्लान आया सामने

Suryakumar Yadav

11 अक्टूबर से भारत में रणजी ट्रॉफी के रोमांच का आगाज होने वाला है. ऐसे में टीम इंडिया से बाहर चल रहे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने भी इस टूर्नामेंट में खेलने में रुचि दिखाई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्काई ने खुद को रणजी ट्रॉफी के लिए उपलब्ध बताया था. लेकिन इसके बावजूद मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें टीम में जगह नहीं दी. खबरों की माने तो मुंबई की टीम से सूर्यकुमार यादव को बाहर करने की वजह रेड-बॉल क्रिकेट में उनके खराब फ़ॉर्म से चयनकर्ताओं का नाखुश होना है.

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए हेड कोच का किया आधिकारिक ऐलान, भारत के पूर्व कप्तान को सौंपी कमान

राजेश पवार ने बताया कमबैक प्लान

मुंबई सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता राजेश पवार ने रणजी टीम में सूर्यकुमार यादव के कमबैक प्लान के बारे में बताया है. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि स्काई कुछ रेड-बॉल मैच खेलकर रिदम में आ जाए, ताकि उन्हें टीम में जगह दी जा सके। उन्होंने कहा,

"वह जाहिर तौर पर एक बड़े मैच का खिलाड़ी है और मुंबई के लिए एक साबित परफॉर्मर है। हम बस चाहते हैं कि वह कुछ रेड-बॉल मैच खेलकर रिदम में आ जाए। सूर्या ने पिछले 18 महीनों से कोई रेड-बॉल मैच नहीं खेला है, इसलिए हम चाहते हैं कि वह कुछ गेम खेल ले, और फिर वह टीम में आ सके।"

भारत के लिए खेला है सिर्फ एक टेस्ट

इसमें कोई दोराय नहीं है कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया के उम्दा बल्लेबाजों में से एक हैं. लेकिन वह टेस्ट और वनडे में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं. इन दोनों फॉर्मेट के कुल 38 मुकाबले खेल वह सिर्फ 781 रन ही बना पाए हैं. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी इकलौता टेस्ट मैच फरवरी 2023 में खेला था, जिसमें वह 8 रन ही बना सके. ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सूर्यकुमार यादव रेड-बॉल क्रिकेट खेलकर रणजी ट्रॉफी टीम में वापसी कर पाते हैं या नहीं.

रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम

सिद्धेश लाड (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे (उपकप्तान), दिव्यांश सक्सेना, मुशीर खान, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेट कीपर), हार्दिक तमोर (विकेट कीपर), शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, ओंकार तरमाले।

KKR नहीं बल्कि इस फ्रेंचाइजी में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या, ये टीम करोड़ों लुटाने को भी तैयार

Tagged:

team india Suryakumar Yadav Ranji trophy
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com