KKR नहीं बल्कि इस फ्रेंचाइजी में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या, ये टीम करोड़ों लुटाने को भी तैयार
Published - 06 Oct 2026, 01:05 PM | Updated - 06 Oct 2026, 01:29 PM
Table of Contents
IPL 2026 के खत्म होने के बाद से ही मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ट्रेड को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीता अंबानी की स्वामित्व वाली ये फ्रेंचाइजी अगले सीजन से पहले उन्हें दूसरी किसी फ्रेंचाइजी के साथ ट्रेड कर सकती है. जहां कुछ समय पहले तक हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल होने की खबरें सामने आ रही थी, तो वहीं अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है.
Hardik Pandya को खरीदने में एक और फ्रेंचाइजी ने दिखाई दिलचस्पी

आईपीएल 2027 को लेकर सभी फ्रेंचाइजियों ने तैयारियां शुरू कर दी है. दिसंबर में आयोजित होने वाले ऑक्शन से पहले सभी टीमों को 15 नवंबर तक अपनी रिटेंशन लिस्ट बोर्ड को सौंपनी है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट रणनीतियां बनाने में व्यस्त है. वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई फ्रेंचाइजियों ने उन्हें अपने खेमे में शामिल करने के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई से संपर्क किया है. हालांकि, अब तक किसी भी संभावित में अंतिम मुहर नहीं लग सकी है.
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, कप्तान को ही निकाला बाहर, बाबर की भी छुट्टी
इन फ्रेंचाइजियों ने भी दिखाई दिलचस्पी
'क्रिकबज' के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल 2027 से पहले एक फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या को लेकर मुंबई इंडियंस से पूछताछ की है, क्रिकबज़ ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अगले तीन-चार हफ्ते में उनकों लेकर कोई बड़ा अपडेट सामने आ सकता है. बता दें कि किसी नई टीम की एंट्री से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) जैसी टीमें हार्दिक पांड्या को खरीदने की रेस में मौजूद थी.
खराब फिटनेस से जूझ रहे हैं Hardik Pandya
हार्दिक पांड्या पिछले कुछ समय से खराब फिटनेस से जूझ रहे हैं. IPL 2026 के बाद से ही वह क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं. फिटनेस की समस्या के चलते उन्हें न्यूजीलैंड दौरे से भी बाहर होना पड़ सकता है. इसके अलावा हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2026 काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था. चोट की वजह से उन्हें सीजन के कुछ मुकाबले भी मिस करने पड़े थे. बतौर कप्तान भी वह कुछ खास नहीं कर सके. ऐसे में फ्रेंचाइजियों के बीच उन्हें ट्रेड करने की होड़ देखने को मिलना काफी दिलचस्प है.
'प्लीज मुझे ये 2 मैच खिला दो....' ऋषभ पंत ने BCCI के सामने इन 2 खास मैचों में खिलाने की उठाई मांग
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर