श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, कप्तान को ही निकाला बाहर, बाबर की भी छुट्टी

Published - 06 Oct 2026, 10:01 AM | Updated - 06 Oct 2026, 10:35 AM

Pakistan 25

Pakistan T20 Squad: एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत के हाथों फाइनल हारकर गोल्ड मेडल जीतने का मौका गंवाने वाली पाकिस्तान टीम की अगली चुनौती अब श्रीलंका है, जो दौरे पर आ रही है। श्रीलंका को दौरे पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज में हिस्सा लेना है लेकिन सबसे पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 9 अक्टूबर से होनी है और सभी मुकाबले रावलपिंडी में ही खेले जाएंगे।

इस टी20 सीरीज के लिए PCB ने पाकिस्तान (Pakistan) के 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है लेकिन सबसे बड़ा बदलाव कप्तानी के मोर्चे पर हुआ है।

साहिबजादा फरहान को मिली फुल टाइम कैप्टेंसी, सलमान आघा की हुई छुट्टी

Pakistan 26

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने युवा टीम चुनी थी और कप्तान युवा साहिबजादा फरहान को चुना था। हालांकि, तब माना जा रहा था कि पाकिस्तान (Pakistan) की टीम लगभग नए खिलाड़ियों से सजी है। इसी वजह से फरहान को कप्तानी सौंपी गई है लेकिन अब उन्हें श्रीलंका टी20 सीरीज के साथ ही इस फॉर्मेट में फुल टाइम कप्तान नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई है।

अभी तक इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के पूर्णकालिक कप्तान सलमान आघा थे लेकिन अब उन्हें हटा दिया गया और उनकी टी20 टीम से छुट्टी भी कर दी गई है।

बाबर को नहीं मिली जगह, युवाओं पर PCB का भरोसा बरकरार

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अनुभवी बाबर आजम को भी नहीं चुना गया है। बाबर का मौजूदा फॉर्म उतना अच्छा नहीं है। वे पाकिस्तान (Pakistan) के लिए इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेलने का फैसला किया, लेकिन वहां भी कुछ खास नहीं कर पाए।

एशियन गेम्स में नजर आने वाले कई युवा खिलाड़ियों को पाकिस्तान के टी20 स्क्वाड में बरकरार रखा गया है। भारत के खिलाफ फाइनल में 96 रन बनाने वाले हसन नवाज भी स्क्वाड में शामिल हैं। वहीं, अब्दुल समद, सैम अयूब, अराफात मिन्हास, माज सदाकत, अबरार अहमद, सुफियान मोकीम और मोहम्मद सलमान मिर्जा भी स्क्वाड का हिस्सा हैं। तेज गेंदबाज नसीम शाह की भी वापसी हुई है।

इसके अलावा टेस्ट डेब्यू पर कमाल करने वाले ऑलराउंडर रजाउल्लाह को अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है और उन्हें पहली बार पाकिस्तान की टी20 टीम में जगह मिली है।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए Pakistan का स्क्वाड

साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, हसन नवाज, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मुहम्मद इमरान रंधावा, नसीम शाह, रजाउल्लाह, साइम अयूब, शादाब खान, सुफियान मोकीम।

यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसी, खास टूर्नामेंट में करेंगे कप्तानी; इन आईपीएल स्टार्स को भी मिला मौका

Tagged:

Pakistan Cricket Team babar azam Sahibzada Farhan Salman Ali Agha PAK vs SL T20 Series
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com