भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसी, खास टूर्नामेंट में करेंगे कप्तानी; इन आईपीएल स्टार्स को भी मिला मौका
Table of Contents
आईपीएल 2026 में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया (Team India) में वापसी की मांग काफी समय से हो रही थी। उन्हें आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर ही चुने जाने के लिए कहा जा रहा था लेकिन चयनकर्ताओं ने ऐसा नहीं किया। इसके बाद, जिम्बाब्वे दौरे और अफगानिस्तान टी20I सीरीज से भी नजरअंदाज कर दिया गया और एशियन गेम्स के लिए भी नहीं चुने गए।
ऐसा लग रहा था कि अब भुवनेश्वर कुमार दोबारा कभी टीम इंडिया (Team India) के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे अब उन्हें बड़ी सौगात मिली है। इस खिलाड़ी को खास टूर्नामेंट के लिए भारत की टीम में शामिल करते हुए कप्तान बना दिया गया है।
इस टूर्नामेंट में भुवनेश्वर करेंगे Team India की कप्तानी
भुवनेश्वर कुमार की इंटरनेशनल सीरीज या टूर्नामेंट के लिए लिए टीम इंडिया (Team India) में वापसी नहीं हुई है, बल्कि उन्हें हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है और कप्तान भी बनाया गया है। यह टूर्नामेंट के क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूपों में से एक है और खुले तौर पर बल्लेबाजों के लिए ही नियम बनाए गए हैं।
मैदान का आकर भी काफी छोटा होता है और बल्लेबाज चौकों-छक्कों के माध्यम से ही ज्यादातर रन बनाते हैं। इस बार यह टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खेला जाएगा।
क्रुणाल पांड्या समेत ये खिलाड़ी टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा

आईपीएल में भुवनेश्वर कुमार के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को भी चुना गया है। उनकी गेंदबाजी काफी सटीक रहती है और बड़े शॉट लगाने में भी माहिर हैं। बल्लेबाजों में नीतीश राणा और राहुल त्रिपाठी को रखा गया है। वहीं, फिनिशर के रूप में शशांक सिंह और राहुल तेवतिया को मौका मिला है। कप्तान भुवनेश्वर कुमार को पेस अटैक में टी नटराजन का साथ मिलेगा।
अगर शशांक सिंह को हटा दें तो अन्य सभी खिलाड़ी कभी न कभी इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया (Team India) की जर्सी पहन चुके हैं लेकिन मौजूदा समय में इनमें से कोई भी किसी भी फॉर्मेट में भारत की टीम हिस्सा नहीं है।
हांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, टी. नटराजन
Hong Kong Sixes की 1992 में हुई थी शुरुआत
हांगकांग में खेले जाने वाले Hong Kong Sixes टूर्नामेंट का आगाज 1992 में हुआ था। तब से इसका आयोजन नियमित रूप से हुआ और कई बड़े स्टार खिलाड़ी भी इसमें खेलते हुए नजर आए। हालांकि, बीच के कुछ सालों में इसे रोक दिया गया था, लेकिन 2024 से फिर से इसकी शुरुआत हुई।
इसमें अब 12 टीमें हिस्सा लेती हैं, जो तीन तीन के चार ग्रुप में विभाजित रहती हैं। ग्रुप स्टेज में हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें आगे जाती हैं और फिर नॉकआउट मुकाबले होते हैं।
काफी अलग हैं नियम
एक टीम से अधिकतम छह खिलाड़ी खेल सकते हैं और एक पारी में छह ओवर मिलते हैं। कीपर को छोड़कर अन्य सभी को एक-एक ओवर डालना होता है। सिर्फ एक खिलाड़ी को अधिकतम दो ओवर डालने की अनुमति होती है, लेकिन वो ऐसा लगातार नहीं कर सकता।
जब कोई बल्लेबाज फिफ्टी पूरी कर लेता है तो वो रिटायर (नॉट आउट) हो जाता है। वहीं, पांच विकेट गिर जाने पर आखिरी बल्लेबाज पांचवें विकेट के रूप में आउट होने वाले खिलाड़ी को रन बनाकर आखिरी तक बल्लेबाजी कर सकता है। गेंदबाजी में वाइड और नो बॉल पर अतिरिक्त रन मिलता है लेकिन नो बॉल पर फ्री हिट नहीं मिलती है।
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम घोषित, 31 साल का खिलाड़ी कप्तान, 23 वर्षीय उपकप्तान