वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम घोषित, 31 साल का खिलाड़ी कप्तान, 23 वर्षीय उपकप्तान

Published - 05 Oct 2026, 01:20 PM | Updated - 05 Oct 2026, 01:37 PM

IND Vs WI

भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ पांच मुकाबला की टी20 सीरीज खेलने वाली है, जिसका पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा. इसके लिए दोनों टीमों ने तैयारियां तेज कर ली है. इस सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय का चयन किया है, जिसकी कमान 31 वर्षीय खिलाड़ी को सौंपी गई है. जबकि 23 वर्षीय ऑलराउंडर को उपकप्तान की जिम्मेदारी के लिए नियुक्त किया गयाा है.

IND vs WI: वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम घोषित

Team India

भारत और वेस्टइंडीज़ (IND vs WI) के बीच खेले जाने वाली पाँच मुकाबलों की टी20 सीरीज़ के लिए 31 वर्षीय बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया है। एशियन गेम्स 2026 में भारत को गोल्ड मेडल जिताने के बाद उनका लक्ष्य टीम को सीरीज में जीत दिलाना होगा। इसके अलावा वह बल्ले से भी अपना योगदान देंगे. वहीं, तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाते नजर आएंगे. मिडिल ऑर्डर में वह अपनी बल्लेबाजी से टीम को मजबूती प्रदान करेंगे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से भी बाहर हुए हार्दिक पांड्या, रिप्लेसमेंट के नाम का हुआ ऐलान

इन बल्लेबाजों को मिला मौका

वेस्टइंडीज टी20 सीरीज (IND vs WI) के लिए टीम इंडिया के बल्लेबाजी क्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा के अलावा अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और संजू सैमसन का विकल्प उपलब्ध होगा. जबकि ऑलराउंडर के तौर पर शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और नितीश कुमार रेड्डी को टीम में जगह दी गई है. इन चारों खिलाड़ियों पर बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी योगदान देने का भार होगा. वहीं, गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है.

हार्दिक पांड्या हुए बाहर

भारतीय अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अनफ़िट होने की वजह से वेस्टइंडीज सीरीज से बाहर हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके एमआरआई स्कैन से पता चला कि उन्हें बहुत हल्का 'इंट्रामेडुलरी एडिमा' है, जो 'राइट मीडियल टिबियल स्ट्रेस सिंड्रोम' जैसा ही है. हार्दिक पांड्या को पूरी तरह से फिटनेस हासिल करने में कुछ और समय लग सकता है. उनकी गैरमौजूदगी में वेस्टइंडीज टी20 सीरीज (IND vs WI) के लिए टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन में नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है.

वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर।

पृथ्वी शॉ की अचानक चमकी किस्मत, इस टीम ने बना डाला अपना नया कप्तान

Tagged:

team india shreyas iyer Tilak Varma IND vs WI
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com