ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से भी बाहर हुए हार्दिक पांड्या, रिप्लेसमेंट के नाम का हुआ ऐलान
Published - 05 Oct 2026, 07:54 AM | Updated - 05 Oct 2026, 08:10 AM
Table of Contents
भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को क्रिकेट मैदान से दूर काफी समय हो गया है. आईपीएल 2026 के बाद से ही वह लगातार चोटिल चल रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें टीम इंडिया से बाहर रहना पड़ा है. उम्मीद जताई जा रही थी कि वह ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेले जाने वाली सीरीज के जरिए वापसी कर सकते हैं. लेकिन फिटनेस वापिस हासिल न कर पाने के कारण हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस सीरीज का भी हिस्सा नहीं बन पाएंगे. 23 वर्षीय खिलाड़ी को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से भी बाहर हुए Hardik Pandya

ऑस्ट्रेलिया की 'A' टीम अभी भारत के दौरे पर है, जहाँ वह अनौपचारिक टेस्ट और वनडे सीरीज़ में मेज़बान टीम का सामना कर रही है. 6 अक्टूबर से दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों की अनौपचारिक वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. टीम के अनुभवी खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) सीरीज से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अभी तक पूरी तरह से अपनी फिटनेस हासिल नहीं की है, जिसके चलते उनका नाम वापिस लेना पड़ा.
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज? जानें समय, चैनल और वेन्यू की पूरी जानकारी
ये खिलाड़ी बना रिप्लेसमेंट
ऑस्ट्रेलिया ए खिलाफ हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के रिप्लेसमेंट के तौर पर भारतीय ए टीम में सूर्यांश शेडगे को मौका मिला है. इसी साल जून में आयरलैंड के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू करने वाला ये खिलाड़ी क्वाड्रिसेप्स में चोट से जूझ रहा था. हालांकि, उन्होंने बेंगलुरु में स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस हासिल कर क्रिकेट मैदान पर वापसी कर ली है.
जून में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 50 ओवरों की ट्राई-सीरीज के दौरान सूर्यांश शेडगे अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने में कामयाब हुए थे. उन्होंने बल्ले से 5 मुकाबलों में 147 रन बनाने के साथ दो विकेट चटकाई.
रणजी ट्रॉफी करना होगा मिस
ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल हो जाने के बाद सूर्यांश शेडगे को रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मुकाबला मिस करना पड़ेगा. इस फर्स्ट घरेलू टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 11 अक्टूबर को खेला जाएगा. जबकि भारत ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए अनौपचारिक वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच भी इसी दिन खेला जाना है. यही वजह है कि वह चंडीगढ़ के खिलाफ मुंबई खेले जाने वाले रणजी ट्रॉफी के मैच में भाग नहीं ले पाएंगे.
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन फिक्स, वैभव, अभिषेक, संजू.....
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर