वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन फिक्स, वैभव, अभिषेक, संजू.....

Published - 04 Oct 2026, 05:46 PM | Updated - 04 Oct 2026, 06:01 PM

INDIA

भारत (India) और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच चुका है। घरेलू सरजमीं पर लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया (India) की संभावित प्लेइंग इलेवन की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गंभीर युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी सितारों के सटीक तालमेल के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। इस स्क्वाड में शामिल खिलाड़ीयों ने पिछले दिनों पाकिस्तान को एशियन गेम्स फाईनल में पटखनी दी थी।

India का ओपनिंग किसे मिलेगा ?

Vaibhav

पहले टी20 मुकाबले में भारतीय पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दो युवा बाएं हाथ के बल्लेबाजों के कंधों पर रहने वाली है। अभिषेक शर्मा ने एशियन गेम्स 2026 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से खुद को साबित किया है कि वह पावरप्ले में किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने को तैयार हैं।

वहीं, उनके जोड़ीदार के रूप में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडिज के खिलाफ मौका मिलने की प्रबल संभावना है। घरेलू स्तर पर आतिशी पारियां खेलकर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने वाले वैभव की निडर बल्लेबाजी भारतीय टीम को इकाना की पिच पर ठोस शुरुआत दिला सकती है।

ईरानी कप में SRH के बल्लेबाज का कमाल, ऋषभ पंत की टीम को बनाया चैंपियन; 167 रनों से मिली जीत

मध्यक्रम संभालेंगे ये धुरंधर

शीर्ष क्रम को मजबूती और गति देने के लिए नंबर तीन पर विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन का उतरना तय माना जा रहा है। संजू तेजी से रन बटोरने के साथ-साथ स्टंप्स के पीछे भी टीम की रीढ़ बनेंगे। मध्यक्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा पारी को संभालने और स्पिनरों के खिलाफ बड़े शॉट्स लगाने का जिम्मा उठाएंगे।

इसके बाद पांचवें और छठे नंबर पर शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी जैसे विस्फोटक ऑलराउंडर फिनिशर की भूमिका निभाएंगे। यह मध्यक्रम किसी भी परिस्थिति से मुकाबले का रुख भारत (India) के पक्ष में मोड़ने में पूरी तरह सक्षम है।

वेस्टइंडीज सीरीज खेले थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन इन्हें अब भूलकर भी नहीं मिलेगा वर्ल्ड कप 2027 में मौका

गेंदबाजी में किसे मिलेगा मौका

इकाना की पिच पर कैरेबियाई बल्लेबाजों को बांधने के लिए भारत (India) तीन तेज गेंदबाजों और दो प्रमुख स्पिनरों के संयोजन के साथ मैदान में उतर सकता है। तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान अर्शदीप सिंह के हाथों में होगी, जो नई गेंद से स्विंग और डेथ ओवरों में सटीक यॉर्कर फेंकने में माहिर हैं।

उनके साथ युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव अपनी तूफानी गति से देंगे। वहीं, स्पिन विभाग और निचले क्रम की बल्लेबाजी में संतुलन बनाने के लिए अक्षर पटेल मौजूद रहेंगे, जबकि कलाई के जादूगर कुलदीप यादव बीच के ओवरों में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को चकमा देकर अहम विकेट चटकाएंगे।

पहले टी20 के लिए भारत (India) की संभावित प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, , कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

Tagged:

abhishek sharma Sanju Samson IND vs WI India
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

6 अक्टूबर

पांच
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com