वेस्टइंडीज सीरीज खेले थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन इन्हें अब भूलकर भी नहीं मिलेगा वर्ल्ड कप 2027 में मौका

Published - 04 Oct 2026, 02:02 PM | Updated - 04 Oct 2026, 03:04 PM

World Cup 2027 2

World Cup 2027 में अब एक साल से भी कम का समय रह गया है। 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले क्रिकेट के इस मेगा इवेंट के लिए सभी टीमें कमर कसकर तैयारियों में लगी हुई हैं। भारत की टीम भी सीरीज दर सीरीज आगे बढ़ रही है। हाल ही में टीम इंडिया का सामना वेस्टइंडीज से तीन वनडे मैचों की सीरीज में हुआ। इस सीरीज में भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की।

एशियन गेम्स 2026 के कारण कई भारतीय खिलाड़ी वेस्टइंडीज सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसी वजह से कई पुराने खिलाड़ियों की वापसी हुई और कुछ को डेब्यू का मौका भी मिला। हालांकि, कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो इस वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए लेकिन World Cup 2027 के स्क्वाड में न दिखें।

वेस्टइंडीज सीरीज में नजर आने वाले 4 भारतीय खिलाड़ियों का World Cup 2027 के लिए सिलेक्शन बेहद मुश्किल

1. आकिब नबी

World Cup 2027 3

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली थी लेकिन तब उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला। इसके बाद उनका चयन वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए हुआ। पहले मैच में आकिब बेंच पर रहे, लेकिन दूसरे वनडे में उन्होंने पदार्पण किया।

आकिब का पहला मैच ज्यादा खास नहीं रहा और उन्होंने बिना विकेट लिए 84 रन दिए। इसी वजह से तीसरे मैच से वे ड्रॉप हो गए। अब आगे उनका वनडे टीम में चयन मुश्किल ही है। इसी वजह से World Cup 2027 के लिए आकिब स्क्वाड में शायद ही सेलेक्ट हों।

2. रवींद्र जडेजा

अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के बाद World Cup 2027 सिलेक्शन की रेस से बाहर माने जा रहे हैं। अक्षर पटेल से उनकी कड़ी टक्कर है। उनके पास मौका था कि वे इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभवित करें लेकिन जडेजा ने पहले दो मैचों में अपने प्रदर्शन से निराश किया।

जड्डू ने सिर्फ 2 विकेट लिए और 159 रन खर्च किए। वे गेंद के साथ बेअसर नजर आए। वहीं, उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। इस साधारण बॉलिंग प्रदर्शन के कारण ही उन्हें तीसरे वनडे से ड्रॉप कर दिया गया था।

3. ऋतुराज गायकवाड़

श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋतुराज गायकवाड़ को वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए चुना गया और उन्होंने नंबर-4 पर काफी अच्छा किया। पहले दो मैच में उन्हें ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन वे दोनों में नाबाद रहे और कुल 44 रन जोड़े। इसके बाद, तीसरे मैच में उन्होंने 57 रनों की पारी खेली।

हालांकि, इस प्रदर्शन के बावजूद ऋतुराज का सिलेक्शन World Cup 2027 में काफी मुश्किल है, क्योंकि श्रेयस वनडे टीम के काफी अहम बल्लेबाज हैं और वे उपकप्तान भी हैं। वहीं, भारत के पास ईशान किशन भी हैं, जो मध्यक्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाज का विकल्प प्रदान करते हैं।

4. अंशुल कंबोज

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए अंशुल कंबोज का चयन मुख्य स्क्वाड में नहीं हुआ था लेकिन तीसरे मैच से चोट के कारण प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हो गए। इसी वजह से अंशुल को अचानक टीम में शामिल कर लिया गया और वह डेब्यू करने में भी कामयाब रहे। उन्होंने 82 रन देकर एक भी विकेट नहीं लिया।

अंशुल को नियमित तेज गेंदबाजों की वापसी के कारण अब आगे मौका मिलने की उम्मीद नहीं है। यही कारण है कि वे World Cup 2027 में चुने जाने की रेस से फिलहाल तो बाहर ही हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के साथ होने वाली ट्राई सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान, GT का खिलाड़ी कप्तान

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com