पाकिस्तान के साथ होने वाली ट्राई सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान, GT का खिलाड़ी कप्तान

Published - 04 Oct 2026, 01:00 PM | Updated - 04 Oct 2026, 02:02 PM

Tri-Series

Squad announced for ODI Tri-Series: पाकिस्तान की टीम 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों को मजबूती देने के लिहाज से अपने घर पर वनडे ट्राई-सीरीज का आयोजन करवाने जा रही है। इस सीरीज में मेजबान टीम के साथ, श्रीलंका और इंग्लैंड भी रहेंगे।

श्रीलंका टीम को 3 टी20I और 2 टेस्ट के लिए पाकिस्तान का दौरा करना था लेकिन पाकिस्तान बोर्ड के आग्रह पर ट्राई-सीरीज (Tri-Series) खेलने पर भी सहमत हो गई। इस सीरीज की शुरुआत 18 अक्टूबर से होगी और 31 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें फाइनल समेत 7 वनडे खेले जाएंगे।

श्रीलंका ने वनडे Tri-Series के लिए स्क्वाड किया घोषित, GT के पूर्व खिलाड़ी को कमान

Tri-Series 1

पाकिस्तान में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज (Tri-Series) के लिए रविवार, 4 अक्टूबर को श्रीलंका ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया, जिसमें 16 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। कप्तानी की बागडोर विकेटकीपर कुसल मेंडिस संभालेंगे।

काफी लोगों को शायद न पता हो लेकिन आईपीएल 2025 में कुसल ने अंतिम चरण के लिए गुजरात टाइटंस की टीम को ज्वाइन किया था। उन्हें यह अवसर जोस बटलर के लीग को छोड़कर इंग्लैंड जाने के कारण प्राप्त हुआ था।

इंग्लैंड दौरे पर ODI स्क्वाड में नजर आने वाले 2 खिलाड़ी ड्रॉप, इन्हें मिला मौका

श्रीलंका ने सितंबर में इंग्लैंड का दौरा किया था और तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हार का सामना किया था। इसके बावजूद स्क्वाड में सिर्फ दो ही बदलाव हुए हैं। पूर्व कप्तान चरिथ असलंका और वानिन्दु हसरंगा को ट्राई-सीरीज (Tri-Series) के लिए जगह नहीं मिली है। असलंका को ड्रॉप किए जाने के पीछे इंग्लैंड वनडे सीरीज में उनका साधारण प्रदर्शन माना जा रहा है। वहीं, हसरंगा इंजरी की वजह से सेलेक्ट नहीं हुए हैं।

इन दोनों की जगह बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो और ऑलराउंडर सहन अराचिगे की टीम में वापसी हुई है। फर्नांडो को घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म के कारण टीम में वापस बुलाया गया है। वहीं, अराचिगे को बल्लेबाजी के साथ-साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी की काबिलियत की वजह से तवज्जो मिली है।

इस खिलाड़ी को साबित करनी होगी फिटनेस

ट्राई-सीरीज (Tri-Series) के लिए श्रीलंका के स्क्वाड में ओपनर पथुम निसांका को भी जगह मिली है। वे काफी समय से एक्शन में नजर नहीं आए हैं। उन्हें इंजरी हो गई थी और तब से फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद उनका सिलेक्शन हुआ है। हालांकि, निसांका तभी पाकिस्तान जाएंगे, जब उन्हें मेडिकल टीम द्वारा फिट घोषित किया जाएगा।

पाकिस्तान में होने वाली ट्राई-सीरीज के लिए श्रीलंका का वनडे स्क्वाड

कुसल मेंडिस (कप्तान), सहान अराचिगे, दुश्मंथा चमीरा, सचिंदु कोलंबगे, अविष्का फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, जनिथ लियानगे, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, कामिंडु मेंडिस, कमिल मिशारा, पथुम निसांका (फिटनेस पर निर्भर), पवन रत्नायके, दासुन शनाका, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेल्लालागे

पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाली ODI ट्राई-सीरीज का शेड्यूल

तारीख मैच स्थान
18 अक्टूबर 2026 पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, पहला मैच रावलपिंडी
20 अक्टूबर 2026 पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, दूसरा मैच रावलपिंडी
22 अक्टूबर 2026 इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, तीसरा मैच रावलपिंडी
25 अक्टूबर 2026 पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, चौथा मैच लाहौर
27 अक्टूबर 2026 पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, पांचवां मैच लाहौर
29 अक्टूबर 2026 इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, छठा मैच लाहौर
31 अक्टूबर 2026 फाइनल लाहौर

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2027 से पहले अब यहां भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, इस डेट को फिर होगा महामुकाबला

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com