वर्ल्ड कप 2027 से पहले अब यहां भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, इस डेट को फिर होगा महामुकाबला
Table of Contents
भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) मैच को लेकर फैंस में काफी उत्साह रहता है और पिछले एक साल से दोनों देशों की टीमें किसी न किसी टूर्नामेंट में टकराती रहती हैं। हाल ही में वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का भी ऐलान हुआ, जिसमें 27 अक्टूबर को IND vs PAK मैच रखा गया है। इस मुकाबले के लिए अभी से काफी हाइप है।
भारत-पाकिस्तान की सबसे हालिया टक्कर एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में देखने को मिली। इसके फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं, पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। अब एक बार फिर इन दोनों देशों की क्रिकेट टीमों (India-Pakistan) की भिड़ंत होने वाली है।
इस टूर्नामेंट में India-Pakistan के बीच देखने को मिलने वाला है महामुकाबला

भारत और पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच महामुकाबला इंटरनेशनल लेवल पर नहीं देखने को मिलने वाला है, बल्कि इस बार वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में होगा। इस टूर्नामेंट में ज्यादातर खिलाड़ी वो होते हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। वहीं, कुछ टीमों में ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो अपनी नेशनल टीम से काफी टाइम से बाहर हैं और उनके पास सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी नहीं है।
WCL में अब तक भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमें ही हिस्सा लेती थीं लेकिन इस बार बांग्लादेश की टीम भी शामिल हो गई है। 3 अक्टूबर से शुरू हुए इसी टूर्नामेंट के तीसरे सीजन में भारत-पाकिस्तान की टीमों के बीच मुकाबला होना है।
WCL 2026 में इस तारीख को होगा India-Pakistan मैच
यूएई में शारजाह और दुबई में खेले जा रहे वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के तीसरे सीजन में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला शनिवार, 10 अक्टूबर को होगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से होगी।
इंडिया की टीम में युवराज सिंह, अंबाती रायुडू, युसूफ पठान, इरफ़ान पठान, पियूष चावला और मोहित शर्मा जैसे इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, पाकिस्तान की टीम में शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, मोहम्मद हफीज, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज और सोहैल तनवीर जैसे सितारे शामिल हैं।
इसी वजह से भारत-पाकिस्तान मैच में फैंस को कई ऐसे पूर्व स्टार खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलने वाला है, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हिट रहे और अब रिटायरमेंट के बाद फिर से आमने-सामने होंगे।
WCL 2026 के लिए भारत और पाकिस्तान के स्क्वाड
भारत: युवराज सिंह (कप्तान), रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), अंबाती रायडू, यूसुफ पठान, इरफान पठान, पवन नेगी, स्टुअर्ट बिन्नी, ऋषि धवन, मोहित शर्मा, धवल कुलकर्णी, वरुण एरॉन, हरभजन सिंह, पीयूष चावला, अभिमन्यु मिथुन
पाकिस्तान: शाहिद अफरीदी (कप्तान), कामरान अकमल (विकेटकीपर), शरजील खान, मोहम्मद हफीज, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, उमर अमीन, आसिफ अफरीदी, आमिर यामिन, सोहेल तनवीर, मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज, रुम्मान रईस
यह भी पढ़ें: IND vs WI वनडे सीरीज के साथ ही इस भारतीय दिग्गज का खत्म हुआ ODI करियर, अब नहीं मिलेगा दोबारा मौका
Tagged:
Shahid Afridi yuvraj singh India Champions Pakistan Champions World Championship of Legends 2026