IND vs WI वनडे सीरीज के साथ ही इस भारतीय दिग्गज का खत्म हुआ ODI करियर, अब नहीं मिलेगा दोबारा मौका

Published - 04 Oct 2026, 09:03 AM | Updated - 04 Oct 2026, 09:32 AM

IND Vs WI 6

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंत शनिवार, 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले के साथ हो गया। अंतिम ODI में नतीजा भारत के पक्ष में नहीं रहा और वेस्टइंडीज ने 352 के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की। हालांकि, पहले दो मैचों में मिली जीत के कारण टीम इंडिया ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया।

इस सीरीज के दौरान कई सीनियर खिलाड़ियों ने अपने ऊपर उठ रहे सवालों का जबरदस्त प्रदर्शन कर जवाब दिया लेकिन एक दिग्गज ऐसा है, जिसका वनडे करियर इस सीरीज के साथ ही समाप्त माना जा सकता है।

IND vs WI वनडे सीरीज के खत्म होते ही इस दिग्गज के ODI करियर पर सवालिया निशान

यहां जिस भारतीय दिग्गज की बात हो रही है, वह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हैं। जडेजा के लिए ODI में काफी समय से दरवाजे बंद माने जा रहे थे लेकिन अक्षर पटेल के एशियन गेम्स में शामिल होने के कारण उन्हें IND vs WI वनडे सीरीज के स्क्वाड में मौका मिला लेकिन वे कुछ खास नहीं कर पाए और उन्हें तीसरे मैच से ड्रॉप भी कर दिया गया।

जडेजा का IND vs WI वनडे सीरीज में प्रदर्शन रहा बेहद साधारण

IND Vs WI 7

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज रवींद्र जडेजा के लिए 2027 ODI वर्ल्ड कप से पहले अपनी दावेदारी पेश करने का अच्छा मौका था लेकिन उन्होंने इसे गंवा दिया। जड्डू को पहले दोनों मुकाबलों में मौका मिला, जिसमें उनकी बल्लेबाजी तो नहीं आई लेकिन गेंदबाजी से वे कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाए और काफी महंगे भी रहे।

27 अक्टूबर को तिरुवनंतपुरम में हुए IND vs WI वनडे सीरीज के पहले मैच में कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए लेकिन रवींद्र जडेजा को एक भी विकेट नहीं मिला। उन्होंने 10 ओवर के स्पेल में 57 रन खर्च किए। इसके बाद, गुवाहाटी में जडेजा के खाते में दो विकेट जरूर आए लेकिन उन्होंने अपने 10 ओवर में 75 रन लुटा दिए।

न्यूजीलैंड ODI सीरीज अक्षर की वापसी के कारण जडेजा का कट सकता है पत्ता

37 साल के रवींद्र जडेजा के लिए IND vs WI वनडे सीरीज एक लाइफलाइन की तरह थी, क्योंकि अक्षर पटेल उपलब्ध नहीं थे। इसी वजह से चयनकर्ताओं ने एक बार फिर से अनुभवी जडेजा पर दांव लगाया लेकिन उन्होंने जिस तरह से निराश किया है, आगे उन्हें मौके मिलने की संभावना बेहद कम दिख रही है।

भारत को न्यूजीलैंड दौरे पर 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसके लिए अक्षर भी उपलब्ध रहेंगे और उन्हें ही मौका मिलने की उम्मीद है। इसी वजह से अब जडेजा के लिए वनडे टीम में अपनी जगह बचाना बेहद मुश्किल है, क्योंकि उनका गेंदबाजी प्रदर्शन वेस्टइंडीज सीरीज से भी पहले भी कुछ खास नहीं रहा था।

यह भी पढ़ें: 'हमने कोई बहाना नहीं बनाया', पाकिस्तान को फाइनल में हराने के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, खास राज खोला

Tagged:

team india ravindra jadeja West Indies Cricekt Team IND vs WI ODI Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com