'हमने कोई बहाना नहीं बनाया', पाकिस्तान को फाइनल में हराने के बाद श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, खास राज खोला

Published - 03 Oct 2026, 04:37 PM

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer Statement: एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय टीम उम्मीद के मुताबिक गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही। फाइनल मैच में भारत ने अपने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से हराया और स्वर्ण पदक पक्का किया। पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 211 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 192 रन ही बना पाई।

हालांकि, पाकिस्तान की कम अनुभवी टीम ने इंडिया के सामने आसानी से हार नहीं मानी और कड़ी टक्कर दी लेकिन आखिरी में बाजी हार गई। फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) काफी खुश नजर आए और उन्होंने कई अहम चीजों पर बात की।

बारिश का नहीं बनाया बहाना, टीम ने चैंपियन की तरह खेला

Shreyas Iyer 1

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने गोल्ड मेडल जीतने पर ख़ुशी जाहिर की और बताया कि किस तरह उनकी टीम ने लगातार बारिश के बावजूद कोई बहाना नहीं किया। पोस्ट मैच इंटरव्यू में उन्होंने कहा,

"अगर मुझे कोई एक शब्द चुनना हो, तो मैं 'बेहद खुश' कहूंगा, क्योंकि जिस दिन हम जापान पहुंचे, उस दिन से ही ज़ोरदार बारिश हो रही थी और हम लगभग एक हफ्ते तक प्रैक्टिस नहीं कर पाए। लेकिन लड़कों ने जिस तरह से खुद को तैयार किया और साथ-साथ अपनी ट्रेनिंग भी जारी रखी। हमने कोई शिकायत नहीं की, कोई बहाना नहीं बनाया। यह एक चैंपियन टीम की निशानी थी। और आज का दिन उसी का नतीजा था।"

Shreyas Iyer ने बताया कब मुकाबले का मोमेंटम हुआ चेंज

212 का लक्ष्य सेट करने के बावजूद भारत को आसान जीत नहीं मिली। एक समय लग रहा था कि पाकिस्तान रन चेज को सफलतापूर्वक अंजाम दे सकता है। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने सैम अयूब के विकेट को मोमेंटम चेंज करने वाला बताया, क्योंकि उस समय अयूब और हसन नवाज के बीच 87 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी थी।

भारतीय कप्तान ने कहा,

"खैर, वे अच्छी तरह से खेल रहे थे और बीच में उन्हें लय मिल गई थी। जब रन रेट 13 से 14 के आसपास हो, तो हम जानते हैं कि बल्लेबाज कमान संभालेंगे, और एक विकेट से ही मैच का रुख बदल सकता है, मैच का रुख हमारी तरफ मुड़ सकता है। तो यही हुआ, और अयूब के विकेट ने मैच का रुख बदल दिया।"

जश्न को लेकर अय्यर ने कही ये बात

सबसे आखिरी में श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया के गोल्ड मेडल जीतने के सेलिब्रेशन को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि अभी कुछ तय नहीं है और जल्द से जल्द होटल जाना चाहते हैं।

"हम सब बस होटल वापस जाने का इंतज़ार कर रहे हैं। हम अभी कुछ समय से बाहर ही हैं, तो हां, हमने अभी तय नहीं किया है कि आगे क्या करेंगे, पर देखते हैं।"

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी गेंदबाज की शर्मनाक हरकत, वैभव सूर्यवंशी को OUT करने के बाद चिढ़ाया, किया ये इशारा

Tagged:

team india Pakistan Cricket Team shreyas iyer Asian Games 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com