पाकिस्तान को रौंदकर टीम इंडिया ने किया गोल्ड मेडल पर कब्जा, 19 रनों से जीता फाइनल मुकाबला

Published - 03 Oct 2026, 01:22 PM | Updated - 03 Oct 2026, 01:55 PM

IND Vs PAK 3

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रनों से करारी शिकस्त देकर भारतीय पुरुष टीम (IND vs PAK) ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. 3 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस मुकाबले में टॉस जीतकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी का चयन किया, जिसके बाद टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 211 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए.

जवाब में पाकिस्तान टीम (IND vs PAK) 192 रन ही बना सकी. यह मुकाबला हार जाने के बाद साहिबज़ादा फरहान की अगुवाई वाली टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा ने दिलाई दमदार शुरुआत

Abhishek Sharma

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई टीम इंडिया (IND vs PAK) को सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार शुरूआत दिलाई. जहां वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, वहीं अभिषेक ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की कुटाई कर ताबड़तोड़ पारी खेली. 28 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 217 के स्ट्राइक रेट से 61 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और सात छक्के शामिल हैं. उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 7.5 ओवर में 93 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए.

अब पाकिस्तान के साथ टी20 सीरीज खेलेगी टीम, 15 सदस्यीय दल का भी हुआ ऐलान

तिलक वर्मा के बल्ले ने उगली आग

अभिषेक शर्मा का विकेट गिर जाने के बाद कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका. लेकिन फिर छठें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आई तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और तेजी से रन बनाने शुरू किए. टीम की पारी खत्म होने तक उन्होंने क्रिज पर खड़े रहकर बैटिंग की और 22 गेंदों में 51 रन बनाए. इस दौरान उन्हें तिलक वर्मा का भी साथ मिला. दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की.

वहीं, वैभव सूर्यवंशी 15 रन, संजू सैमसन 2 रन, श्रेयस अय्यर 21 रन, ईशान किशन 20 रन और अक्षर पटेल 27 रन बनाकर आउट हुए. पाकिस्तान (IND vs PAK) के लिए अहमद दानियाल और अराफ़ात मिन्हास के लिए दो विकेट झटकी. जबकि सैम अयूब और अब्रार अहमद ने एक-एक सफलता हासिल की.

हसन नवाज़ की पारी पर फिरा पानी

212 रन के पहानुमा लक्ष्य को हासिल करने के लिए उतरी पाकिस्तान टीम (IND vs PAK) बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाई. हसन नवाज़ के अलावा सभी बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए. ऐसे प्रदर्शन के चलते टीम 20 ओवरों में 6 विकेटों के नुकसान पर 192 रन ही बना सकी और 19 रनों से मुकाबला हार गई. पाकिस्तान के इस स्कोर में अहम योगदान हसन नवाज़ का रहा.

उन्होंने 51 गेंदों में 96 रन बनाए. हालांकि, उनकी यह पारी भी पाकिस्तान टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सकी. माज सदकत और सैम अयूब ने क्रमशः 23 रन और 29 रन बनाए. शाहिबजादा फरहान ने 10 रन, उस्मान खान ने 3 रन और अब्दुल समद ने 9 रन और साद मसूद ने 12 रन का योगदान दिया.भारत की ओर से अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे 2-2 विकेट ही ले सके.

पाकिस्तानी गेंदबाज की शर्मनाक हरकत, वैभव सूर्यवंशी को OUT करने के बाद चिढ़ाया, किया ये इशारा

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com