पाकिस्तानी गेंदबाज की शर्मनाक हरकत, वैभव सूर्यवंशी को OUT करने के बाद चिढ़ाया, किया ये इशारा

Published - 03 Oct 2026, 12:57 PM | Updated - 03 Oct 2026, 01:23 PM

Vaibhav Sooryavanshi 14

एशियन गेम्स 2026 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने प्लेइंग XI में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भी मौका दिया। वैभव ने शुरुआत में दो छक्के लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए, लेकिन फिर उनकी पारी 9 गेंदों में 15 रन पर समाप्त हो गई।

जैसे ही वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को अंपायर ने आउट दिया, वैसे ही पाकिस्तानी गेंदबाज ने इस ओपनिंग बल्लेबाज को चिढ़ाने के लिए ऐसा सेलिब्रेशन किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Vaibhav Sooryavanshi को सैम अयूब ने किया आउट

Vaibhav Sooryavanshi 15

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उन्होंने एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को प्लेइंग XI में जगह दी। श्रीलंका के खिलाफ वैभव ने 38 रनों की तेजतर्रार पारी खेली थी। इसी वजह से उनसे पाकिस्तान के खिलाफ भी एक धमाकेदार पारी की आस थी लेकिन वे ज्यादा देर नहीं टिक पाए और सैम अयूब का शिकार बने।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने सैम अयूब के पहले ओवर में जोखिम नहीं उठाया और हावी होने का प्रयास नहीं किया। इसके बाद, साद मसूद के ओवर में दो छक्के जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। हालांकि, फिर सैम अयूब अपना दूसरा ओवर लेकर आए और पहली ही गेंद पर रिवर्स स्वीप के प्रयास में वैभव ने विकेटकीपर उस्मान खान को कैच थमा दिया।

अयूब ने किया बेबी सेलिब्रेशन, सूर्यवंशी को चिढ़ाया

उस्मान खान ने किसी तरह कैच लपका और फिर सैम अयूब ने अंपायर से आउट की अपील की। जैसे ही अंपायर ने उंगली उठाई, अयूब वैभव को देखते हुए 'बेबी सेलिब्रेशन' करने लगे, जो साफ़ तौर पर इस 15 वर्षीय खिलाड़ी को बच्चा कहकर चिढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

आप भी देखें वीडियो:

सोशल मीडिया पर इस सेलिब्रेशन को लेकर फैंस के रिएक्शंस

(सैम अयूब वैभव को ट्रोल कर रहे हैं, जिसने 15 साल की उम्र में ही वो हासिल कर लिया जो सैम 25 साल की उम्र में भी नहीं कर पाए।)

(पूरी भारतीय टीम को सैम अयूब का विकेट लेने के बाद उसके सामने जश्न मनाना चाहिए, खासकर वैभव को उससे बदला लेना चाहिए।)

(सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद साइम अयूब का सेलिब्रेशन बहुत बचकाना लगा। यह बात वैभव या भारतीय फैंस को पसंद नहीं आएगी। यह बहुत अपरिपक्व हरकत थी। इससे उन्हें अपने देश में थोड़ी शोहरत तो मिल सकती है, लेकिन सच कहूं तो यह बहुत बचकाना था। इंटरनेशनल क्रिकेटर्स को इससे बेहतर व्यवहार करना चाहिए।)

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने परंपरा बढ़ाई आगे, पाकिस्तान को दिखाई उनकी सही हैसियत

Tagged:

team india Pakistan Cricket Team Saim Ayub Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com