श्रेयस अय्यर ने परंपरा बढ़ाई आगे, पाकिस्तान को दिखाई उनकी सही हैसियत

Published - 03 Oct 2026, 10:18 AM | Updated - 03 Oct 2026, 11:01 AM

Shreyas Iyer No Handshake Against Pakistan

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में कड़वाहट काफी ज्यादा है। इसका असर क्रिकेट के मैदान पर भी देखने को मिल रहा है। इसके बावजूद किसी न किसी टूर्नामेंट में दोनों देशों की टक्कर लगातार हो रही है। अब इनके बीच एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में मुकाबला हो रहा है।इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें आमने-सामने तभी आ सकती थीं, जब वे मेडल मैच में जगह बनाने में सफल रहतीं और दोनों ने इसमें कामयाबी हासिल की।

सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका और पाकिस्तान (Pakistan) ने बांग्लादेश को हराकर गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाई। अब इनके बीच 3 अक्टूबर को मुकाबला हो रहा है, जिसमें भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया, जिससे पाकिस्तान की टीम और उसके फैंस को मिर्ची लग सकती है।

फाइनल में Pakistan के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने नो-हैंडशेक की परंपरा को आगे बढ़ाया

Shreyas Iyer No Handshake Against Pakistan 1

निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत और पाकिस्तान (Pakistan) का फाइनल में सामना हो रहा है। इस मैच के टॉस के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया के द्वारा पिछले साल शुरू की गई नो-हैंडशेक परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया।

उन्होंने टॉस के टाइम पाकिस्तानी कप्तान साहिबजादा फरहान के साथ कोई बातचीत नहीं की और न ही उनसे हाथ मिलाया। इसी वजह से सोशल मीडिया पर इसको लेकर भारतीय फैंस ख़ुशी जता रहे हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम से हाथ क्यों नहीं मिलाते भारतीय खिलाड़ी?

दरअसल, पिछले साल अप्रैल में पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इस टूरिस्ट प्लेस पर हुए हमले में 26 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। इसके बाद, भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम देते हुए पड़ोसी मुल्क में घुसकर आतंकियों पर हमला किया और कई आतंकवादियों को मार गिराते हुए उनके ठिकानों को भी नष्ट कर दिया।

इसके बाद, एशिया कप में भारतीय सेना को अपना समर्थन दिखाने के लिए लिए BCCI ने टीम इंडिया को पाकिस्तानी खिलाड़ियों से दूर रहने का निर्देश दिया। इसी वजह से टॉस के दौरान तत्कालीन भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आघा से हाथ नहीं मिलाया और मैच के बाद भी दोनों टीमों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ था। यह परंपरा पूरे टूर्नामेंट में जारी रही और इस साल टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी देखने को मिली।

भारतीय महिला टीम भी ऐसा ही करती नजर आई। वहीं, अब एशियन गेम्स में कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी पुरानी परंपरा को बरकरार रखते हुए पाकिस्तान (Pakistan) के कप्तान से हाथ नहीं मिलाया।

एशिया कप 2026 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल के लिए भारत और पाकिस्तान की प्लेइंग XI

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज़ सदाकत, उस्मान खान (विकेटकीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफयान मोकिम

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम का हुआ ऐलान, अचानक से हुई मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर की एंट्री

Tagged:

team india Pakistan Cricket Team shreyas iyer Sahibzada Farhan Asian Games 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com