अब पाकिस्तान के साथ टी20 सीरीज खेलेगी टीम, 15 सदस्यीय दल का भी हुआ ऐलान
Published - 03 Oct 2026, 11:55 AM | Updated - 03 Oct 2026, 12:52 PM
Table of Contents
PAK vs SL: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय लगातार क्रिकेट खेल रही है. एशियन गेम्स 2026 में शिरकत करने के बाद टीम घर पर श्रीलंका के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेलने वाली है. 9 अक्टूबर से दोनों टीमें इस श्रृंखला (PAK vs SL) के लिए आमने-सामने होगी. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इसके लिए टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें 15 खिलाड़ियों को जगह दी गई है. वहीं, कप्तान कुसल मेंडिस को नियुक्त किया गया है.
PAK vs SL: टी20 सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान

श्रीलंका की क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा करने वाली है, जहां वह टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज़ में हिस्सा लेगी. 9 अक्टूबर से दोनों टीमें तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. वहीं, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड इस सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया है, जिसकी कप्तानी की जिम्मेदारी कुसल मेंडिस के हाथों में सौंपी गई है. बल्लेबाजी क्रम में उनके अलावा कामिल मिशारा, सिनेत जयवर्धने, लाहिरू उदारा, सहन अराचिगे, कामिंदु मेंडिस, दसुन शनाका और चमिंदु विक्रमसिंघे जैसे धुरंधरों को मौका मिला है.
6,6,6,6,6,6... क्रिस गेल के 175 का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, इस अफ्रीकी ओपनर ने टी20 में ठोक डाले 188 रन
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं कुसल मेंडिस
श्रीलंकाई कप्तान कुसल मेंडिस इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. हाल ही में इंग्लैंड के दौरे पर खेली गई तीन मुकाबलों की एकदिवसीय सीरीज में उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था. तीनों मैचों में वह 198 रन बना पाए थे, जिसमें दूसरे ODI में वह शतक जड़ने में कामयाब रहे थे. उन्होंने 100 गेंदों का सामना करते हुए 121 रनों की पारी खेली थी. ऐसे में अब पाकिस्तान दौरे पर भी कुसल मेंडिस से उम्दा बल्लेबाजी की उम्मीद होगी. यह उनका इस फॉर्मेट का बेस्ट स्कोर है.
इन गेंदबाजों को मिला मौका
बात की जाए गेंदबाजी विभाग की तो दुनित वेल्लालगे, महेश थीक्षणा और व्यासकांत को स्पिनर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है, जबकि दुश्मांता चमीरा, बिनूरा फर्नांडो, नुवान तुषारा और ईशान मलिंगा तेज गेंदबाजी का विकल्प होंगे. पथुम निसंका और वानिंदु हसरंगा को इंजरी के चलते पाकिस्तान दौरे (PAK vs SL) से बाहर होना पड़ा है. वहीं, दुष्मंथा चमीरा की सीरीज में मौजूदग़ी उनकी फिटनेस पर निर्भर करती है.
PAK vs SL टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम
कुसल मेंडिस (कप्तान), कामिल मिशारा, सिनेथ जयवर्धने, लाहिरू उदारा, सहान अराचिगे, कामिंडू मेंडिस, दासुन शनाका, चामिंडू विक्रमसिंघे, दुनिथ वेल्लालेगे, महेश थीक्षाना, विजयकांत व्यासकांथ, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा और ईशान मलिंगा
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर