6,6,6,6,6,6... क्रिस गेल के 175 का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा, इस अफ्रीकी ओपनर ने टी20 में ठोक डाले 188 रन

Published - 03 Oct 2026, 09:35 AM | Updated - 03 Oct 2026, 10:56 AM

Chris Gayle 1

वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. 20 ओवर के क्रिकेट में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से उन्होंने कई ऐसी पारियां खेली है, जिन्होंने इतिहास रचने के साथ फैंस के दिलों में भी जगह बनाई. इसी दौरान उन्होंने 175 रनों की पारी खेल टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का कीर्तिमान अपने नाम किया था. लेकिन अब दक्षिण अफ्रीका के एक बल्लेबाज ने 188 रनों बनाकर क्रिस गेल (Chris Gayle) के इस रिकॉर्ड को धवस्त कर दिया है.

Chris Gayle का टूटा रिकॉर्ड

Chris Gayle

दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने घरेलू सीएसए टी20 चैलेंज में धमाकेदार बल्लेबाजी कर क्रिस गेल (Chris Gayle) के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है. इस टूर्नामेंट में उन्होंने टाइटंस की ओर से खेलते हुए अपने बल्ले से जमकर आग उगली और छक्के-चौकों की झड़ी लगा दी. मैदान पर आते ही उन्होंन नाइट्स के गेंदबाजों की कुटाई शुरू कर दी. 79 गेंदों का सामना कर लुआन-ड्रे प्रिटोरियस 13 छक्के व 15 चौकों की बदौलत 188 रन बनाने में कामयाब रहे और नाबाद वापिस लौटे.

वेस्टइंडीज टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम का हुआ ऐलान, अचानक से हुई मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर की एंट्री

28 गेंदों में बना डाले 138

लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने अपनी इस विस्फोटक पारी में 28 गेंदों पर बाउंड्री लगाई, जिसकी मदद से वह 138 रन बना पाए. इस दौरान उन्होंने 24 गेंदों में अर्धशतक और 40 गेंदों में शतक पूरा किया. इसी के साथ लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने क्रिस गेल (Chris Gayle) के 13 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. साल 2013 में पूर्व विंडीज़ खिलाड़ी ने 175 रन जड़ पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड कायम किया था. आईपीएल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 66 गेंदों में वह यह स्कोर हासिल कर पाए थे.

20 साल की उम्र में रचा इतिहास

महज 20 साल की उम्र में ही लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का कारनामा कर दिखाया है. दक्षिण अफ्रीका का उभरता हुआ यह युवा क्रिकेटर पिछले कुछ समय में अपनी दमदार बल्लेबाजी का नमूना पूरी दुनिया के सामने रखने में कामयाब रहा है. साल 2024 में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में वह अफ्रीका टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे.

फिर SA20 2025 में पार्ल रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 397 रन बनाकर उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का खिताब जीता. लुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने साउथ अफ्रीका के लिए 2 टेस्ट, 3 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से क्रमशः 235, 142 और 427 रन निकले.

टी20 हिस्ट्री की 4 सबसे बड़ी पारी, टॉप पर 188 रन के साथ ये अफ्रीकी बल्लेबाज

Tagged:

south africa cricket team chris gayle Lhuan-dre Pretorius
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com