टी20 हिस्ट्री की 4 सबसे बड़ी पारी, टॉप पर 188 रन के साथ ये अफ्रीकी बल्लेबाज
Table of Contents
Highest individual scores in T20: जब से टी20 क्रिकेट का चलन शुरू हुआ, उन फैंस की मौज हो गई, जिन्हें कम समय में ज्यादा रोमांच देखना पसंद है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 20-20 ओवर यानी कुल 40 ओवर का मैच खेला जाता है और इसमें बल्लेबाजों का दबदबा ज्यादा देखने को मिलता है, जो जमकर चौके-छक्के लगाते हैं।
इस फॉर्मेट में अभी तक कई जबरदस्त पारियां देखने को मिली हैं। IPl 2013 में क्रिस गेल ने इस फॉर्मेट में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड बनाया था, जो अब टूट गया है और यह कारनामा 20 साल के दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने किया है। इस लेख में हम आपको बल्लेबाजों द्वारा T20 में खेली गई 4 सबसे बड़ी पारियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इन 4 बल्लेबाजों ने बनाए हैं T20 में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर
4. हमजा खान (164*)
रवांडा के ओपनर हमजा खान ने 2026 ICC पुरुष T20 विश्व कप सब-रीजनल अफ़्रीका क्वालिफ़ायर ग्रुप A के चौथे मैच में आइवरी कोस्ट के खिलाफ तबाही मचाने का काम किया था और उन्होंने 65 गेंदों में 164 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान हमजा ने 252.30 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनकी इस पारी में 9 चौके और 15 छक्के शामिल रहे।
3. आरोन फिंच (172)

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर आरोन फिंच हैं। उन्हें भी सबसे छोटे फॉर्मेट का बहुत ही खतरनाक बल्लेबाज माना जाता था। फिंच ने 2018 में जिम्बाब्वे में खेली गई टी20 ट्राई सीरीज के तीसरे मैच में मेजबान जिम्बाब्वे के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 76 गेंदों में 172 रन जड़ दिए थे। अपनी इस पारी में फिंच ने 16 चौके और 10 छक्के लगाए थे। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 226.31 था।
2. क्रिस गेल (175*)
आईपीएल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ क्रिस गेल ने महज 65 गेंदों में 265.15 के स्ट्राइक रेट से 175 रन नाबाद बनाकर T20 में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था, जो 13 साल तक कायम रहा। गेल की पारी में 13 चौके और 17 छक्के शामिल रहे। गेल ने महज 30 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की थी, जो कई साल तक टी20 में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी रहा।
1. लहुआन-ड्रे प्रेटोरियस (188*)
CSA T20 Challenge में 2 अक्टूबर को टाइटंस और नाइट के बीच खेला गया मुकाबला यादगार बन गया। इस मैच में टाइटंस के ओपनर लहुआन-ड्रे प्रेटोरियस ने एक नायब पारी खेली और क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इतिहास रच दिया। प्रेटोरियस ने महज 79 गेंदों में 237.97 के स्ट्राइक रेट से 188 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 13 छक्के शामिल रहे।