ईरानी कप में SRH के बल्लेबाज का कमाल, ऋषभ पंत की टीम को बनाया चैंपियन; 167 रनों से मिली जीत

Published - 04 Oct 2026, 04:14 PM | Updated - 04 Oct 2026, 04:53 PM

Irani Cup

श्रीनगर में खेले गए ईरानी कप (Irani Cup) 2026 को रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपने नाम किया। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम ने रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर को 167 रनों के बड़े अंतर से हराया। मैच में पहले खेलते हुए रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपनी पहली पारी में 237 का स्कोर बनाया, जवाब में जम्मू ने 278 रन बनाकर 41 रनों की बढ़त हासिल की।

इसके बाद, अपनी दूसरी पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया ने 319 रन बनाए और जम्मू-कश्मीर के सामने ईरानी कप (Irani Cup जीतने के लिए 279 का लक्ष्य रखा। जवाब में जम्मू की पूरी टीम 111 रन बनाकर ढेर हो गई।

SRH का खिलाड़ी बना Irani Cup में हीरो, रेस्ट ऑफ इंडिया को बनाया चैंपियन

Irani Cup 1

ईरानी कप (Irani Cup) में रेस्ट ऑफ इंडिया की जीत के नायक कर्नाटक के बाएं हाथ के बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण रहे, जो आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं। जम्मू-कश्मीर के सामने दोनों पारियों में स्मरण ने डटकर बल्लेबाजी की। खासतौर पर दूसरी पारी में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया और अकेले ही मोर्चा संभालते हुए बेहतरीन शतक जड़ा, जिसकी बदौलत रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम बड़ा लक्ष्य बनाने में सफल रही और जम्मू के बल्लेबाजों पर दबाव देखने को मिला।

रविचंद्रन स्मरण ने पहली पारी में 83 गेंदों में 68 रनों की तेज पारी खेली। इसके बाद, दूसरी पारी में 153 गेंदों में 135 रन बनाए। इसी शानदार प्रदर्शन के कारण ईरानी कप में वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

मुकेश कुमार और मुकेश चौधरी ने भी किया कमाल

जम्मू-कश्मीर की पहली पारी में मुकेश चौधरी ने कहर बरपाने का काम किया। वहीं, दूसरी पारी में मुकेश कुमार ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। चौधरी ने मैच में 6 विकेट लिए, जिनमें से 5 पहली पारी में आए थे। वहीं, कुमार ने पहली पारी में 2 ही विकेट झटके थे लेकिन रन चेज के दौरान जम्मू के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे और 6 विकेट अपने नाम किए।

आकाशदीप की जबरदस्त वापसी

ईरानी कप (Irani Cup) में शामिल होने वाले कुछ खिलाड़ियों पर खास नजर थी, क्योंकि न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में इनमें से कुछ का सिलेक्शन हो सकता है। इनमें एक नाम तेज गेंदबाज आकाशदीप का है, जो पिछले साल इंग्लैंड के दौरे पर इंजर्ड हो गए थे और तब से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। वहीं, इस साल फरवरी के बाद से उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला था।

ऐसे में उन्होंने ईरानी कप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए वापसी की है। आकाशदीप ने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 6 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने काफी अच्छी गति से गेंदबाजी की और अपनी फिटनेस का सबूत पेश किया।

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज सीरीज खेले थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन इन्हें अब भूलकर भी नहीं मिलेगा वर्ल्ड कप 2027 में मौका

Tagged:

rishabh pant Rest of India Ravichandran Smaran Jammu & Kashmir Irani Cup 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com