पृथ्वी शॉ की अचानक चमकी किस्मत, इस टीम ने बना डाला अपना नया कप्तान

Published - 05 Oct 2026, 08:12 AM | Updated - 05 Oct 2026, 08:34 AM

Prithvi Shaw

26 वर्षीय भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) अपने क्रिकेट करियर को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. खराब फॉर्म, फिटनेस और विवादों के चलते उन्हें टीम इंडिया से दूर रहना पड़ा है. पिछले 5 सालों से वह राष्ट्रीय टीम में वापसी नहीं कर सके हैं. इसके अलावा उन्हें आईपीएल में अपनी जगह बनाने के लिए सघर्ष करना पड़ा है. इस बीच अब पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की किस्मत चमक गई है. उन्हें एक टीम ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए कप्ताना नियुक्त किया है.

Prithvi Shaw बने कप्तान

Prithvi Shaw

भारत में रणजी ट्रॉफी 2026-27 के रोमांच का आगाज होने वाला है. 11 अक्टूबर को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के लिए खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, महाराष्ट्र ने उन्हें आगामी सत्र के लिए अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया है. टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ नई दिल्ली में सर्विसेज के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होगी, जिसकी वजह से पृथ्वी शॉ को टीम की कमान सौंपी गई है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से भी बाहर हुए हार्दिक पांड्या, रिप्लेसमेंट के नाम का हुआ ऐलान

नियमित कप्तान हुए बाहर

ऋतुराज गायकवाड़ को 9 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेली जाने वाली अनौपचारिक वनडे सीरीज का हिस्सा बनाया गया है. इस सीरीज मे वह कप्तान के तौर पर शामिल हुए हैं. यही वजह है कि उन्हें 11 अक्टूबर को खेले जाने वाला मैच मिस करना पड़ेगा. क्योंकि इसी दिन भारतीय ए टीम और ऑस्ट्रेलिया ए टीम के बीच पुदुचेरी में तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला खेला जाएगा. हालांकि, संभावना है कि ऋतुराज गायकवाड़ दूसरे मैच से टीम में वापसी कर लेंगे, जिसके चलते पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को कप्तानी छोड़नी पड़ सकती है.

IPL 2026 में एक भी मैच खेलने का नहीं मिला मौका

गौरतलब यह है कि आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन मे दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का बेस प्राइस देकर अपने खेमे में शामिल किया था. लेकिन पूरे सीजन वह अपनी बारी का इंतजार करते रहे. कप्तान अक्षर पटेल ने उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया. पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला 2021 में खेला था.

लेकिन इसके बाद अपनी फॉर्म खो देने की वजह से उन्हें टीम में अपनी जगह गंवा दी. वहीं, अब वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा जैसे युवा सलामी बल्लेबाजों के उबर जाने के बाद उनकी टीम में वापसी काफी मुश्किल मानी जा रही है.

ईरानी कप में SRH के बल्लेबाज का कमाल, ऋषभ पंत की टीम को बनाया चैंपियन; 167 रनों से मिली जीत

Tagged:

Prithvi Shaw Ranji trophy Maharashtra team
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com