'प्लीज मुझे ये 2 मैच खिला दो....' ऋषभ पंत ने BCCI के सामने इन 2 खास मैचों में खिलाने की उठाई मांग
Published - 06 Oct 2026, 09:27 AM | Updated - 06 Oct 2026, 09:57 AM
Table of Contents
भारतीय अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टी20 और वनडे टीम से बाहर लंबा समय हो गया है. भारतीय चयनकर्ताओं ने लगभग दो साल से सीमित ओवरों की टीम में उन्हें मौका नहीें दिया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी सीरीज का भी वह हिस्सा नहीं बन पाए. इस बीच अब ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से उन्हें दो मैच खेलने के लिए चुनने का अनुरोध किया है.
Rishabh Pant ने किया BCCI से खास अनुरोध

हाल ही में रेस्ट ऑफ इंडिया और जम्मू कश्मीर के बीच खेले गए ईरानी कप फाइनल में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था. मैच के दौरान दोनों पारी में वह कुल मिलाकर 20 रन भी नहीं बना सकी थे. पहली पारी में उनके बल्ले से 10 रन निकले, जबकि दूसरी पारी में 8 रन बनाकर आउट हो गए. अपनी इस परफ़ोर्मेंस की वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा. वहीं, अब खबर है कि ऋषभ पंत बीसीसीआई से दो खास मैच में मौका देने की मांग की है.
इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान ODI टीम का ऐलान, इन 16 खिलाड़ियों को मौका
इन 2 मैच का बनना चाहते हैं हिस्सा!
19 नवंबर से टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. न्यूजीलैंड की सरजमीं पर होने वाली यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से काफी अहम है. ऐसे में सभी खिलाड़ी अपना बेस्ट परफ़ोर्मेंस करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे. इसी कड़ी में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने BCCI से खास अनुरोध किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इस सीरीज से पहले इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 3 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के दो मुकाबले खेलना चाहते हैं.
24 अक्टूबर से होगा सीरीज का आगाज
कहा जा रहा है कि ऋषभ पंत न्यूज़ीलैंड के क्रिकेट मैदानों की स्थितियों और पिच की विशेषताओं को भांपने और उनके अनुसार ढलने की कोशिश करने के लिए अनौपचारिक टेस्ट मैचों में हिस्सा लेना चाहते हैं. बता दें कि 24 अक्टूबर से इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जाने वाली 3 मैचों की अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज का आगाज होगा. जबकि दूसरा मुकाबला 31 अक्टूबर से आयोजित किया जाएगा. वहीं, 7 नवंबर से इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए टीमें तीसरे और आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट के लिए आमने-सामने होंगी.
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज की टीम इंडिया में बड़े बदलाव, एक साथ 12 खिलाड़ी हुए बाहर
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर