इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान ODI टीम का ऐलान, इन 16 खिलाड़ियों को मौका
Table of Contents
Pakistan ODI Squad: वर्ल्ड कप 2027 को देखते हुए इसमें भाग लेने वाली टीमें अपने-अपने हिसाब से तैयारियों को मजबूती देने का काम कर रही हैं। ज्यादातर टीमें द्विपक्षीय सीरीज में हिस्सा ले रही हैं, जबकि कुछ टीमों के बीच ट्राई-सीरीज का आयोजन भी होना है। ऐसे ही एक ODI त्रिकोणीय सीरीज पाकिस्तान में होने जा रही है, जिसका आगाज 18 अक्टूबर से होगा।
इस ट्राई-सीरीज में मेजबान पाकिस्तान (Pakistan) के साथ इंग्लैंड और श्रीलंका भी हिस्सा लेंगे। इंग्लैंड सिर्फ इसी सीरीज के लिए पाकिस्तान आएगा, जबकि श्रीलंका अपने टी20I और टेस्ट दौरे के बीच इस सीरीज में भाग लेगी। इंग्लैंड और श्रीलंका ने अपने-अपने वनडे स्क्वाड घोषित कर दिए थे, अब पाकिस्तान ने भी अपनी 16 सदस्यीय टीम से पर्दा उठा दिया है।
Pakistan ने ट्राई-सीरीज के लिए इस खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी

घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई-सीरीज के लिए पाकिस्तान (Pakistan) ने लीडरशिप में कोई बदलाव नहीं किया है। एक बार फिर से तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ही कमान संभालते नजर आएंगे। उनकी अगुआई में पाकिस्तान ने जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। अफरीदी चाहेंगे कि उनकी टीम त्रिकोणीय सीरीज में भी अच्छा करे।
साहिबजादा फरहान समेत ये खिलाड़ी हुए ड्रॉप, रिजवान को भी नहीं मिली जगह
श्रीलंका के खिलाफ टी20I कप्तान नियुक्त किए गए साहिबजादा फरहान को पाकिस्तान (Pakistan) की वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली ODI सीरीज का हिस्सा थे। उनके साथ-साथ अब्दुल समद, रोहेल नजीर, शामिल हुसैन, माज सदाकत और अहमद दानियाल को भी बाहर रखा गया है।
इसके अलावा विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान को एक बार फिर से बाहर रखा गया है। उनके खिलाफ जांच चल रही है। शायद यही वजह है कि उन्हें नहीं चुना गया है। स्क्वाड में मुहम्मद गाजी गोरी और साद बेग के रूप में दो विकेटकीपर रखे गए हैं।
इन प्रमुख खिलाड़ियों की Pakistan की ODI टीम में हुई वापसी
पाकिस्तान ने साद बेग के अलावा कुछ अन्य प्रमुख खिलाड़ियों को भी ट्राई-सीरीज के लिए वापस से मौका दिया है। इसमें फखर जमान, फहीम अशरफ, सैम अयूब और हसन नवाज शामिल हैं। हसन ने भारत के खिलाफ एशियन गेम्स के फाइनल में शानदार 96 रन बनाए थे। इसके अलावा इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में में अपने डेब्यू मैच में कमाल करने वाले ऑलराउंडर रजाउल्लाह को पहली बार ODI टीम में चुना गया है।
इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए पाकिस्तान का ODI स्क्वाड
शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन नवाज, मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), नसीम शाह, रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), साइम अयूब, सलमान अली आगा, शादाब खान, सुफियान मोकीम।
ODI ट्राई-सीरीज का शेड्यूल
| तारीख | मैच | स्थान |
|---|---|---|
| 18 अक्टूबर 2026 | पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, पहला मैच | रावलपिंडी |
| 20 अक्टूबर 2026 | पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, दूसरा मैच | रावलपिंडी |
| 22 अक्टूबर 2026 | इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, तीसरा मैच | रावलपिंडी |
| 25 अक्टूबर 2026 | पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, चौथा मैच | लाहौर |
| 27 अक्टूबर 2026 | पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, पांचवां मैच | लाहौर |
| 29 अक्टूबर 2026 | इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, छठा मैच | लाहौर |
| 31 अक्टूबर 2026 | फाइनल | लाहौर |
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को मिल गए अगले विराट-रोहित, वर्ल्ड कप 2027 के बाद यही दोनों लेंगे उनकी जगह
Tagged:
Pakistan Cricket Team babar azam England Cricket Team Shaheen Shah Afridi Sri Lanka Cricket team Salman Ali Agha