टीम इंडिया को मिल गए अगले विराट-रोहित, वर्ल्ड कप 2027 के बाद यही दोनों लेंगे उनकी जगह
Table of Contents
भारत को हमेशा से बल्लेबाजों के लिहाज से धनी देश माना गया है। टीम इंडिया (Team India) के लिए पहले सुनील गावस्कर ने जलवा दिखाया। फिर उनके बाद सचिन तेंदुलकर ने दो दशक से ज्यादा समय तक अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता। इसके बाद, विराट कोहली और रोहित शर्मा आए।
कोहली ने तीनों फॉर्मेट में जलवा दिखाया। वहीं, रोहित ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई। हालांकि, अब ये दोनों अपने करियर के अंतिम चरण में हैं।
2027 वर्ल्ड कप के बाद रोहित और विराट हो सकते हैं रिटायर
टीम इंडिया (Team India) के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली ने काफी सारी मैच विनिंग पारियां खेली हैं। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी इन दोनों ने शतक जड़े। हालांकि, अब ये दोनों उम्रदराज हो गए हैं। रोहित की उम्र 39 साल है, जबकि कोहली 37 साल के हैं। गौतम गंभीर अब युवाओं को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। इसी वजह से 2027 वर्ल्ड कप इन दोनों के लिए अंतिम साबित हो सकता है।
अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर से होनी है। भारत को ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 अक्टूबर से अपने अभियान का आगाज करना है। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही वर्ल्ड कप जीतने की इच्छा कई बार जता चुके हैं। इसी वजह से टीम इंडिया (Team India) को चैंपियन बनाने के लिए अपना पूरा जोर लगाते नजर आ सकते हैं।
Team India के लिए ये दो खिलाड़ी बन सकते हैं अगले रोहित और विराट

रोहित शर्मा और विराट कोहली दो बहुत बड़े नाम हैं और इनकी कमी निश्चित रूप से टीम इंडिया (Team India) को खलेगी। इसी वजह से फैंस जरूर अभी से सोच में हैं कि ये दोनों संन्यास ले लेंगे तो इनकी जगह कौन लेगा या फिर जैसा ये मैच विनिंग परफॉरमेंस करते हैं, वैसा कौन करेगा। टी20I और टेस्ट में टीम आगे बढ़ चुकी है और उसमें भारत को मैच विनर प्लेयर भी मिल गए हैं।
अब अगले साल ODI फॉर्मेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली की विदाई के बाद, उनके रिप्लेसमेंट को खोजने की होगी तो इन दोनों की कमी को कप्तान शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ पूरी कर सकते हैं। गिल को वनडे में अगला बड़ा सुपरस्टार माना जा रहा है। वहीं, ऋतुराज को भी यह फॉर्मेट काफी रास आता है और उनके लिस्ट ए के आंकड़े कमाल के हैं। वहीं, टीम इंडिया के लिए भी उन्होंने मौका मिलने पर काफी अच्छा किया है।
ODI में गिल और ऋतुराज के आंकड़े
भारतीय टीम (Team India) के कप्तान शुभमन गिल ने अभी तक 70 ODI खेले हैं। इस दौरान 64.01 के औसत से 3713 रन बनाए हैं। उनके नाम 11 शतक और 20 अर्धशतक हैं। वे वनडे में दो डबल सेंचुरी भी जड़ चुके हैं।
वहीं, ऋतुराज की बात करें तो उन्होंने 12 वनडे मैचों में 36.55 के औसत से 329 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। लिस्ट ए में ऋतुराज ने 59.07 के औसत से 107 मैचों में 5435 रन जोड़े हैं। इस दौरान 21 शतक और 21 अर्धशतक भी बनाए हैं।