IND vs WI Today Match Prediction, 1st T20I – पहले T20I में किसका पलड़ा भारी? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर

Published - 05 Oct 2026, 12:11 PM

IND vs WI Today Match Prediction
IND vs WI 1st T20I 2026

IND vs WI Today Match Prediction: भारत और वेस्टइंडीज के बीच एकदिवसीय श्रृंखला के बाद T20 श्रृंखला का पहला मैच लखनऊ में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज टीम ने तीसरे वनडे में भारत को 5 विकेट से हराकर इस दौरे पर अपनी पहली जीत दर्ज की। इस श्रृंखला में भी वह बेहतर प्रदर्शन के इरादे से उतरेगी। दूसरी तरफ भारतीय टीम ने हाल ही में एशियाई खेलों में पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक जीता है।

T20 फॉर्मेट में टीम इंडिया लगातार 6 मैच जीतकर अच्छी फॉर्म में है, वही वेस्टइंडीज टीम ने भी अपनी पिछली T20 श्रृंखला श्रीलंका टीम के खिलाफ 2-1 से जीती है। शिमरोन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड और शेरफेन रदरफोर्ड जैसे T20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों की टीम में वापसी से मेहमान टीम मजबूत नजर आ रही है।

दोनों टीमें श्रृंखला के पहले मैच को जीतकर मजबूत शुरुआत करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IND vs WI Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।

मैच डिटेल्स (IND vs WI 1st T20I Match Details)

मैचभारत बनाम वेस्टइंडीज
स्टेडियमभारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
मैच की तारीख6 अक्टूबर 2026 (07:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगStar Sports Network, DD Sports & JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IND vs WI Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • भारत ने जीते: 6

  • वेस्टइंडीज ने जीते: 4

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (IND vs WI Recent Form)

भारत: W, W, W, W, W

वेस्टइंडीज: W, L, W, L, L

पिच रिपोर्ट (IND vs WI Pitch Report- इकाना क्रिकेट स्टेडियम)

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम IND vs WI 1st T20I की मेजबानी करने को तैयार है। इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर गेंदबाजों खासकर स्पिनर्स और धीमी गति के गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 180-200 रन का स्कोर एक अच्छा टोटल हो सकता है। पिच रिपोर्ट के आधार पर IND vs WI Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

पिछले 7 (T20) मैचों के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 86%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत14%
पहली पारी का औसत स्कोर 160
दूसरी पारी का औसत स्कोर121
पिच अनुकूलस्पिनर्स के लिए अनुकूल (54%)

IND vs WI Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनारियो 1: अगर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 175–185

  • मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना


सिनारियो 2: अगर वेस्टइंडीज टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 145–160

  • मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (IND vs WI 1st T20I Playing XI Today)

भारत प्लेइंग-XI:

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव/मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज प्लेइंग-XI:

शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसेन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (IND vs WI 1st T20I Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अर्धशतक लगाया। ये इस मैच में भी टीम को अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।

  • ईशान किशन भारतीय टीम के भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं। इन्होंने एशियाई खेलों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 100 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • कुलदीप यादव लंबे अंतराल के बाद T20 फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं। इन्होंने हाल ही में एकदिवसीय श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मैच में भी विकेट चटका सकते हैं।

  • रोमारियो शेफर्ड इस मैच में वेस्टइंडीज की ओर से प्रमुख गेंदबाज साबित हो सकते हैं। इन्होंने अपने T20 करियर में 81 विकेट लिए हैं।

IND vs WI Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले T20I में हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संयोजन को देखते हुए भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। भारत की बल्लेबाजी यूनिट मजबूत है और टीम को घरेलू परिस्थितियों में खेलने का भी फायदा मिलेगा। हालांकि वेस्टइंडीज टीम ने भी इस साल T20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया था और इस श्रृंखला में भी मजबूत टीम का गठन किया है जिसके चलते कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

भारत के जीतने की संभावना: 60%

वेस्टइंडीज के जीतने की संभावना: 40%

यह भी पढ़ें: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज? जानें समय, चैनल और वेन्यू की पूरी जानकारी

IND vs WI T20I Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

भारतीय टीम स्क्वाड:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव

वेस्टइंडीज टीम स्क्वाड:

शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, ज्वेल एंड्रयू, कामिल पूरन, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, क्वेंटिन सैम्पसन, शमर स्प्रिंगर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

India vs West Indies IND vs WI Today Match Prediction IND vs WI 1st T20I IND vs WI Dream11 Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

IND vs WI 1st T20 इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 180-200 रन का स्कोर एक अच्छा टोटल हो सकता है।

हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संयोजन को देखते हुए भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com