वेस्टइंडीज टी20 सीरीज की टीम इंडिया में बड़े बदलाव, एक साथ 12 खिलाड़ी हुए बाहर
Table of Contents
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत घर पर व्हाइट बॉल सीरीज खेलने में व्यस्त है। टीम इंडिया (Team India) ने 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लिया और पहले दो मैचों में जीत की मदद से 2-1 के अंतर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अब इन दोनों टीमों के बीच 6 से 17 अक्टूबर तक पांच मैचों की टी20 सीरीज होने जा रही है, जिसकी शुरुआत आज लखनऊ में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ होगी।
वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम (Team India) में काफी सारे अनुभवी खिलाड़ी थे, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम भी था। लेकिन टी20 सीरीज का स्क्वाड काफी अलग है और हालिया ODI सीरीज के लिए चुने गए काफी सारे खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है।
इन 12 खिलाड़ियों का वनडे सीरीज के लिए हुआ था चयन, Team India के टी20 स्क्वाड से हुई छुट्टी

जब से गौतम गंभीर हेड कोच बने हैं, तब से भारत की वनडे और टी20 टीम में काफी बदलाव हुआ। अब ज्यादातर खिलाड़ी दोनों फॉर्मेट की टीमों में अलग-अलग हैं। यही कारण है कि ODI टीम के कप्तान शुभमन गिल भी टीम इंडिया (Team India) के टी20 स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं। वहीं, रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा रिटायर हो चुके हैं। वहीं, केएल राहुल का चयन अब टी20 टीम में नहीं किया जाता है।
इनके साथ-साथ वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के स्क्वाड में शामिल ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा भी टीम इंडिया (Team India) के टी20 स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं।
ODI के सिर्फ इन 3 खिलाड़ियों को टी20 सीरीज के लिए मिला मौका
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शामिल कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर को ही सिर्फ टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड में जगह मिली है। कुलदीप की काफी टाइम बाद सबसे छोटे फॉर्मेट के लिए वापसी हुई है।
वहीं, नीतीश ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मुकाबले खेले थे लेकिन वनडे सीरीज के कारण एशियन गेम्स के स्क्वाड से बाहर कर लिया गया था। जबकि नमन को सिर्फ ODI सीरीज के लिए चुना गया था लेकिन बाद में उन्हें वॉशिंगटन सुंदर के स्थान पर टी20 स्क्वाड में भी शामिल कर लिया गया।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान | समय |
|---|---|---|---|
| पहला टी20I | 6 अक्टूबर 2026 | लखनऊ | शाम 7:00 बजे |
| दूसरा टी20I | 9 अक्टूबर 2026 | रांची | शाम 7:00 बजे |
| तीसरा टी20I | 11 अक्टूबर 2026 | इंदौर | शाम 7:00 बजे |
| चौथा टी20I | 14 अक्टूबर 2026 | हैदराबाद | शाम 7:00 बजे |
| पांचवां टी20I | 17 अक्टूबर 2026 | बेंगलुरु | शाम 7:00 बजे |
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी20 खेलेंगे या बैठेंगे बाहर? राज से उठा पर्दा
Tagged:
shubman gill Virat Kohli team india Rohit Sharma kuldeep yadav west indies cricket team Nitish Kumar Reddy naman dhir