वैभव सूर्यवंशी वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी20 खेलेंगे या बैठेंगे बाहर? राज से उठा पर्दा
Published - 05 Oct 2026, 08:53 PM | Updated - 05 Oct 2026, 09:04 PM
भारत और वेस्टइंडीज के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। सबकी निगाहें 15 वर्षीय युवा वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) पर टिकी हैं, जिन्हें घरेलू क्रिकेट और अंडर-19 में धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) को वेस्टइंडिज के खिलाफ पहले मुकाबले में खेलने का मौका मिलेगा या उन्हें आराम करना होगा। क्योंकि इस बार पुरी भारतीय खेमा उपलब्ध होंगे।
क्या लखनऊ के मैदान में उतरेंगे वैभव?

भारतीय टी20 स्क्वॉड में इस समय ओपनिंग स्लॉट को लेकर बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। अभिषेक शर्मा का बतौर मुख्य सलामी बल्लेबाज मैदान में उतरना तय माना जा रहा है, जिन्होंने लगातार अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पावरप्ले में दबदबा बनाया है। अब उनके जोड़ीदार के तौर पर टीम मैनेजमेंट के सामने दो स्पष्ट विकल्प मौजूद हैं।
एक तरफ विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन हैं, जिन्होंने टॉप ऑर्डर में पारी की शुरुआत करते हुए शानदार शतक जड़े हैं, वहीं दूसरी तरफ युवा वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) हैं। अगर टीम मैनेजमेंट संजू को नंबर तीन पर उतारने का फैसला करता है, तो वैभव के लिए सीधे प्लेइंग इलेवन के दरवाजे खुल जाएंगे।
INDCH vs ENGCH Today Match Prediction, Match 4 – जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी
इकाना की पिच पर Vaibhav Sooryavanshi करेंगे ओपनींग?
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच को धीमा और स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल माना जाता है, जहां नई गेंद से शुरुआती ओवरों में रन बटोरना सबसे अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में टीम इंडिया पावरप्ले का पूरा फायदा उठाने के लिए दोनों छोर से आक्रामक बाएं हाथ के बल्लेबाजों की जोड़ी उतारने का जोखिम उठा सकता है।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) गेंद को मैदान के किसी भी कोने में भेजने की बेखौफ क्षमता रखते हैं। उनका यह ताबड़तोड़ अंदाज कैरेबियाई तेज गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ने में कारगर साबित हो सकती है, जो पहले मैच में उनके चयन की संभावना को काफी मजबूत बना रही है।
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसी, खास टूर्नामेंट में करेंगे कप्तानी; इन आईपीएल स्टार्स को भी मिला मौका
टीम मैनेजमेंट का अंतिम फैसला क्या होगा
कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवाओं को पर्याप्त अंतरराष्ट्रीय अनुभव देने के पक्षधर रहे हैं। हालांकि, वेस्टइंडीज जैसी खतरनाक टी20 टीम के खिलाफ पहले मुकाबले में अनुभव को तजुरबा देना भी जरूरी होगा क्योंकि यह टीम दशकों से टी20 का बादशाह रहा है। मौजूदा फॉर्म को देखकर माना जा सकता है कि इसबार टीम वेस्टइंडिज दमदार टक्कर देने को तैयार है।
सूत्रों के अनुसार, टीम प्रबंधन वैभव को सीधे दबाव में डालने के बजाय पहले मैच में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की आजमाई हुई जोड़ी के साथ उतरने पर भी विचार कर रहा है। ऐसे में वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) को शुरुआती एकादश में जगह मिलना इस बात पर निर्भर करेगा कि टीम अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ जाती है या फिर ऑलराउंडर को प्राथमिकता देती है।
Tagged:
team india IND vs WI Vaibhav Sooryavanshiऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।