दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए हेड कोच का किया आधिकारिक ऐलान, भारत के पूर्व कप्तान को सौंपी कमान

Published - 06 Oct 2026, 01:25 PM | Updated - 06 Oct 2026, 01:53 PM

Delhi Capitals

Delhi Capitals New Head Coach: आईपीएल 2027 के लिए टीमों ने कमर कसना शुरू कर दिया है। इस बार दिसंबर में नीलामी होनी है और उससे पहले कई टीमें बदलाव कर रही है। हाल ही में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नए हेड कोच का ऐलान किया। पुराने कोच स्टीफन फ्लेमिंग की विदाई हो गई और टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को CSK ने अपने साथ जोड़ा।

अब दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के भी कोचिंग स्टाफ में बड़ा फेरदबल देखने को मिला है। इस टीम ने अपने पुराने हेड कोच हेमंग बदानी को हटाने का फैसला करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को अपना नया मुख्य कोच बना दिया है।

Delhi Capitals का बड़ा ऐलान, सौरव गांगुली को बनाया हेड कोच

Delhi Capitals 1

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) 2008 से है, लेकिन अभी तक यह टीम एक भी बार ख़िताब नहीं जीत पाई है। इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक जीएमआर स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और जिंदल साउथ वेस्ट (JSW) स्पोर्ट्स हैं। आईपीएल 2024 से इनके बीच समझौता हुआ था कि दोनों बारी-बारी से दो साल के लिए इस फ्रेंचाइजी के कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अब अगले दो सीजन जिंदल साउथ वेस्ट के हाथों में कमान रहेगी। इसी वजह से सबसे पहले ऋषभ पंत की टीम में वापसी हुई और अब नए हेड कोच के रूप में सौरव गांगुली को लाया गया है।

गांगुली ने ली बदनी की जगह

पिछले दो सीजन से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के हेड कोच के रूप में पूर्व भारतीय खिलाड़ी हेमांग बदानी नजर आ रहे थे। उन्होंने 2025 के मेगा ऑक्शन और 2026 की नीलामी में अच्छा काम किया और एक मजबूत स्क्वाड तैयार किया लेकिन रणनीति के मामले में फिसड्डी साबित हुए। इसी वजह से दोनों ही सीजन में टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई।

शायद यही कारण है कि अब दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी छुट्टी कर दी और सौरव गांगुली को मौका दिया है, जिनके साथ फ्रेंचाइजी का पुराना नाता है।

दिल्ली फ्रेंचाइजी के साथ गांगुली का पुराना नाता

गांगुली को 2024 में JSW का क्रिकेट डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। वहीं, BCCI प्रेसिडेंट बनने से पहले IPL 2019 में एक सीजन के लिए DC के मेंटर भी थे। SA20 2025 में, गांगुली ने प्रिटोरिया कैपिटल्स के हेड कोच के तौर पर काम किया था। कोच के तौर पर यह उनकी पहली भूमिका थी। इसके अलावा विमेंस प्रीमियर लीग में भी दिल्ली की महिला टीम के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं।

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान के नाम फाइनल, इन 4 खिलाड़ियों को कमान

Tagged:

Delhi Capitals Sourav Ganguly Hemang Badani IPL 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com