न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान के नाम फाइनल, इन 4 खिलाड़ियों को कमान

Published - 06 Oct 2026, 09:01 AM | Updated - 06 Oct 2026, 10:00 AM

India 65

India Tour of New Zealand: वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 अक्टूबर यानी आज से भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज करना है। इसका पहला मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले दोनों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसमें टीम इंडिया 2-1 से विजयी रही। कैरेबियाई टीम के खिलाफ 17 अक्टूबर को पांचवां और अंतिम टी20 मुकाबला होगा।

इसके बाद, भारत (India) के न्यूजीलैंड दौरे की शुरुआत होगी। 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। वहीं, 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज और 19 नवंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आयोजन होगा। इन तीनों सीरीज के लिए भारत की लीडरशिप की जिम्मेदारी 4 खिलाड़ियों पर होने की उम्मीद है।

T20I सीरीज में ये दो खिलाड़ी हो सकते हैं India के कप्तान और उपकप्तान

India 66

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज काफी रोमांचक हो सकती है, क्योंकि कीवी टीम के पास भी सबसे छोटे फॉर्मेट के कई धमाकेदार खिलाड़ी हैं। इसी वजह से भारतीय टीम (Indian Team) के लिए यह कड़ी चुनौती हो सकती है। इसी वजह से BCCI किसी तरह का प्रयोग करने के बजाय श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा को ही कप्तान और उपकप्तान के रूप में भेज सकती है।

इन दोनों की अगुआई में ही भारत ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। हालांकि, न्यूजीलैंड में इनके ऊपर टीम के साथ-साथ खुद के भी अच्छे प्रदर्शन का दबाव होगा।

न्यूजीलैंड ODI सीरीज में गिल कप्तान बनना तय, उपकप्तानी में होगा बदलाव

पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत (India) की कप्तानी शुभमन गिल को ही मिलने की उम्मीद है। गिल के लिए यह एक बड़ी सीरीज होगी, क्योंकि उन्होंने अपनी कप्तानी में अभी तक एक भी ODI सीरीज घर के बाहर नहीं जीती है। वहीं, इंग्लैंड दौरे पर भी तीन मैचों की वनडे सीरीज गंवा दी थी। इसी वजह से वे भी चाहेंगे कि घर के बाहर सीरीज जीत के मामले में खाता खोलें।

उपकप्तानी के मोर्चे पर श्रेयस अय्यर की वापसी हो सकती है। एशियन गेम्स में कप्तानी के कारण अय्यर को वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। उनकी जगह केएल राहुल ने गिल के डिप्टी का रोल निभाया था। अब उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है और श्रेयस को वापस उनकी भूमिका सौंपी जा सकती है।

टेस्ट सीरीज में गिल-राहुल की जोड़ी कप्तान और उपकप्तान के रूप में आ सकती है नजर

WTC फाइनल की रेस में अपनी मजबूत दावेदारी बनाए रखने के लिए भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इसी वजह से BCCI अपना सबसे मजबूत स्क्वाड चुनना जाएगा। यही कारण है कि कप्तानी के मोर्चे पर शुभमन गिल को ही मौका मिल सकता है, जो पिछले साल से फुल टाइम कैप्टेन हैं। वहीं, उनके डिप्टी के रूप में केएल राहुल के नजर आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान ODI टीम का ऐलान, इन 16 खिलाड़ियों को मौका

Tagged:

shubman gill team india kl rahul shreyas iyer Tilak Varma India Tour of New Zealand 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com