न्यूजीलैंड दौरा इन 3 खिलाड़ियों का बन सकता है आखिरी, फ्लॉप हुए तो हमेशा के लिए किए जाएंगे बाहर

Published - 09 Oct 2026, 03:30 PM | Updated - 09 Oct 2026, 04:36 PM

IND Vs NZ 2

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज (IND vs NZ) के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में दोनों टीमों के बीच पहला मैच खेला जाएगा. यह सीरीज भारतीय टीम के तीन खिलाड़ियों के लिए बेहद जरूरी होगी. इस सीरीज के दौरान इनके प्रदर्शन पर सबकी नजरें होंगी. यदि ये प्लेयर न्यूजीलैंड दौरे (IND vs NZ) पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहते हैं, तो उन्हें टीम से बाहर होना पड़ सकता है.

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरा इन 3 खिलाड़ियों का बन सकता है आखि

भुवनेश्वर कुमार

Bhuvneshwar Kumar

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज (IND vs NZ) में चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार पर सबकी नजरें टिकी होंगी. आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर वह टीम में दोबारा जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. ऐसे में उनके लिए यह सीरीज करो या मरो जैसी होगी. यदि इस दौरे पर वह नई गेंद से विकेट निकालने और अपनी स्विंग का जलवा बिखेरने में नाकाम होते हैं, तो उनके लिए टी20 इंटरनेशनल के दरवाज़े हमेशा के लिए बंद हो सकते हैं।

खत्म होने के कगार पर इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, वेस्टइंडीज T20 सीरीज के बाद शायद कभी नही मिलेगा मौका

संजू सैमसन

इस सूची का दूसरा नाम भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का है. उनका हालिया प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज़ में अपनी फ़ॉर्म वापसी करने के बाद वह एक बार फिर रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं. एशियन गेम्स 2026 और जापान के खिलाफ खेले गए एकलौते टी20 में उनका बल्ला खामोश रहा था. इसलिए अब कहा जा रहा है कि अगर संजू सैमसन न्यूजीलैंड दौरे पर रन बनाने में नाकाम रहते हैं, तो उनके लिए टीम में अपनी जगह बनाए रखना मुश्किल हो सकता है.

शिवम दुबे

नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर जैसे ऑलराउंडर्स के उभरने के बाद शिवम दुबे पर टीम इंडिया में अपना स्थान बचाए रखने का दबाव बढ़ गया है. वह हार्दिक पांड्या की गैर-मौजूदगी में अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे. लेकिन अगर वह ऐसा करने में नाकाम रहता है, तो टीम में उसकी जगह खतरे में पड़ जाएगी. सिलेक्टर्स भविष्य में नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर जैसे युवा खिलाड़ियों को प्राथमिकता दे सकते हैं.

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव

अमीर से गरीब हुए ये 4 क्रिकेटर, कोई करता ट्रक साफ, तो कोई बन गया टैक्सी ड्राइवर

Tagged:

IND vs NZ team india bhuvneshwar kumar Sanju Samson Shivam Dube
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com