अपनी बेहूदा हरकतों से बाज नहीं आ रहे Arshdeep Singh, तिलक के बाद प्रियांस आर्य का उड़ाया मजाक, VIDEO वायरल
Published - 22 May 2026, 01:00 PM | Updated - 22 May 2026, 01:03 PM
Table of Contents
Arshdeep Singh: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की अगली भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स से होना है। यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन मैच से पहले ही टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) दोबारा विवादों में घिर गए हैं।
बाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज वहीं, गलतियां कर रहा है, जो कि कुछ सप्ताह पहले उन्होंने एमआई बनाम पीबीकेएस मुकाबले में किया था, जब उन्होंने तिलक वर्मा का मजाक बनाया था। अब उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है।
Arshdeep Singh ने प्रियांश आर्य के लिए मजे
पंजाब किंग्स के तूफानी सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य को इस बार अर्शदीप सिंह ने अपना निशाना बनाया है और उनका मजाक बनाते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि अर्शदीप पहले कहते हैं कि स्माइल करो स्माइल। टीथ दिखा टीथ।
इसके बाद अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) जोर-जोर से हसंने लगते हैं और प्रियांश आर्य की साइड सीट पर बैठे हरप्रीत बराड़ भी इस मजाक में शामिल हो जाते हैं और जोर-जोर से सीटियां मारना शुरू कर देते हैं। बता दें कि, यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, और प्रशंसकों को अर्शदीप सिंह की यह हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है।
Another gem by lowlife bully Arshdeep Singh. This time he throws his own team-mate under the bus in the name of ‘Joke & Fun’.
— Tech-Knight ® (@TechWiz97) May 21, 2026
Take a look at this video. He thrives on other people’s vulnerabilities. He is making fun of Priyansh Arya’s insecurities about his teeth (he has gaps in… pic.twitter.com/umHny0B9qF
क्यों बना रहे हैं प्रियांश का मजाक?
युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपने साथी खिलाड़ी प्रियांश आर्य का इसलिए मजाक बना रहे हैं, क्योंकि उनके दांतों में गैप है। यह वजह है कि कैमरा खोलकर अर्शदीप अपने टीममेट प्रियांश को स्माइल करने के लिए बोल रहे हैं और फिर हंस रहे हैं।
जबकि इस दौरान प्रियांश आर्य अपने होंठ सिकोड़कर दांत छिपाने की कोशिश की और फोन में व्यस्त होने का नाटक करके बात टालने की पूरी कोशिश की। वहीं, प्रियांश की साइड सीट पर बैठे हरप्रीत भी इस मजाक में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का साथ देते हैं और सीटियां मारनी शुरू कर देंते हैं।
LSG vs PBKS LIVE Streaming: किस ऐप और चैनल पर आएगा पंजाब बनाम लखनऊ मैच? अभी जान लें पूरी जानकारी
तिलक वर्मा का उड़ा चुके हैं मजाक
हालांकि, प्रियांश आर्य पहले खिलाड़ी नहीं है, जिसका मजाक अर्शदीप सिंह ने उड़ाया है। बल्कि इससे पहले मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा को उन्होंने काला कहा था। दरअसल, एमआई बनाम पंजाब मैच से पहले अर्शदीप वीडियो बनाकर तिलक को कहते हैं ओए अंधेरे, इधर आ..। इसके बाद वह कहते हैं कि सनस्क्रीन नहीं लगाई क्या?
तब तिलक हल्की मुस्कान के साथ एक कंपनी का नाम बताते हैं और कहते हैं कि लगा ली। फिर अर्शदीप (Arshdeep Singh) नमनधीर की तरफ इशारा करके कहते हैं कि ये होता है असली नूर और ये होता है नकली नूर।
यानी वह नमन को असली नूर बता रहे थे, जबकि तिलक को नकली नूर कह रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अर्शदीप (Arshdeep Singh) को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, और लगा था कि इस तरह की हरकत को वह भविष्य में नहीं दोहराएंगे, लेकिन एक हफ्ते बाद ही उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर