PBKS के लिए करो या मरो की स्थिति, समझें इनका पूरा टॉप-4 गणित, अब चाहिए सिर्फ ऐसा चमत्कार
Table of Contents
PBKS: आईपीएल 2026 अब अंतिम चरण पर आ चूका हैं , जहां अब आरसीबी , गुजरात टाइटंस और सनराइज़र्स हैदराबाद ने प्लेऑफ में पहले ही जगह बना ली हैं।
अब प्लेऑफ के स्थान पर चौथा स्थान बाकि हैं , जिसको लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही हैं और इस कड़ी में पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए इस सीजन प्लेऑफ की उम्मीदें अब पूरी तरह आखिरी मुकाबले पर आकर टिक गई हैं।
सीजन की शुरुआत में पहले सात मैचों में छह जीत दर्ज करने वाली टीम का प्रदर्शन बाद के मुकाबलों में पूरी तरह पटरी से उतर गया। लगातार पिछले छह मैचों में हार झेलने के कारण टीम अब अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है, जिससे प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।
हालांकि लगातार छह हार के बावजूद पंजाब किंग्स की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है और टीम के लिए टॉप-4 में जगह बनाने का रास्ता अब भी खुला हुआ है।
हालांकि अब सिर्फ अपना मैच जीतना ही काफी नहीं होगा, बल्कि दूसरी टीमों के नतीजों पर भी पंजाब (PBKS) की किस्मत निर्भर करेगी। पंजाब के पास फिलहाल 13 मैचों में 13 अंक हैं और उनका नेट रन रेट 0.227 है, जो बाकी प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले बेहतर स्थिति में दिखाई देता है।
यही वजह है कि टीम अभी भी उम्मीदों के साथ आगे बढ़ रही है। आज हम पंजाब किंग्स (PBKS) के प्लेऑफ में पहुंचने के पूरे समीकरण और उनके लिए बने संभावित रास्तों को विस्तार से समझेंगे।
LSG के खिलाफ जीत बन गई सबसे बड़ी शर्त
पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए सबसे पहला और सबसे जरूरी काम लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़े अंतर से हराना है। यदि टीम अपने आखिरी लीग मुकाबले में हार जाती है तो उनका सफर वहीं खत्म हो जाएगा। जीत की स्थिति में पंजाब 15 अंकों तक पहुंच जाएगी और तब टीम के पास चौथे स्थान के लिए दावेदारी बनी रहेगी।
लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन ऐसी टीमें अक्सर बिना दबाव के खेलते हुए उलटफेर कर देती हैं। इसलिए पंजाब (PBKS) के लिए यह मुकाबला सिर्फ जीतने भर का नहीं, बल्कि अच्छे अंतर से जीतने का भी हो सकता है ताकि नेट रन रेट और मजबूत किया जा सके।
राजस्थान रॉयल्स की हार पर टिकी PBKS की बड़ी उम्मीद
पंजाब (PBKS) की सबसे बड़ी उम्मीद अब मुंबई इंडियंस से जुड़ गई है। राजस्थान रॉयल्स अगर अपना आखिरी मुकाबला जीत जाती है और 16 अंकों तक पहुंच जाती है, तो पंजाब किसी भी हालत में उनसे ऊपर नहीं निकल पाएगी और प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।
ऐसे में पंजाब किंग्स की नजर मुंबई और राजस्थान के मुकाबले पर भी रहेगी। यदि मुंबई राजस्थान को हरा देती है, तभी पंजाब की उम्मीदें पूरी तरह जीवित रहेंगी। राजस्थान की हार पंजाब के लिए किसी बोनस से कम नहीं होगी क्योंकि इससे उनका प्लेऑफ में जाने का रास्ता साफ़ हो जाएगा।
KKR और दिल्ली का मैच बदल सकता है पूरा समीकरण
राजस्थान के अलावा पंजाब की नजर कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले पर भी रहने वाली है। अगर पंजाब अपना आखिरी मैच जीत जाती है और राजस्थान हार जाती है, तब KKR और दिल्ली के मैच का नतीजा बेहद अहम हो जाएगा।
यदि दिल्ली, कोलकाता को हरा देती है तो पंजाब के लिए प्लेऑफ का रास्ता काफी आसान हो सकता है। लेकिन अगर कोलकाता जीत दर्ज करती है तो स्थिति और जटिल हो सकती है, क्योंकि KKR भी 15 अंकों तक पहुंचकर पंजाब किंग्स की बराबरी कर सकती है, जिसके बाद मामला नेट रन रेट पर जाकर टिक सकता है।
नेट रन रेट भी निभा सकता है निर्णायक रोल
पंजाब (PBKS) के लिए राहत की बात यह है कि टीम का नेट रन रेट राजस्थान और कोलकाता के मुकाबले बेहतर स्थिति में है। अगर दो टीमें समान अंकों पर खत्म करती हैं तो यही आंकड़ा निर्णायक साबित होगा।
मान लीजिए पंजाब अपने अंतिम मैच में 200 रन बनाकर 10 रन से जीत दर्ज करती है, तो उस स्थिति में KKR को अपने बाकी दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे ताकि वे पंजाब के नेट रन रेट को पीछे छोड़ सकें।
ऐसे में पंजाब सिर्फ जीत ही नहीं चाहेगी, बल्कि बड़ी जीत की उम्मीद भी करेगी क्योंकि आखिरी दौर में हर रन और हर विकेट की अहमियत बढ़ चुकी है।
ये भी पढ़े : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, मोहम्मद रिजवान को किया गया ड्रॉप
Tagged:
cricket news PBKS IPL 2026