ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का हुआ ऐलान, मोहम्मद रिजवान को किया गया ड्रॉप

Published - 22 May 2026, 11:33 AM | Updated - 22 May 2026, 11:48 AM

Pakistan

Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम की सबसे बड़ी चर्चा कप्तानी और कुछ बड़े खिलाड़ियों की वापसी के साथ-साथ मोहम्मद रिजवान की गैरमौजूदगी को लेकर हो रही है।

टीम की कमान तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को सौंपी गई है, जबकि सलमान अली आगा को उपकप्तान बनाया गया है। पाकिस्तान के लिए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है।

क्योंकि टीम 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों को नए सिरे से शुरू करना चाहती है। मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज हारने के बाद अब पाकिस्तान (Pakistan) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा।

बड़े खिलाड़ियों की हुई वापसी, टीम में दिखा अनुभव और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घोषित टीम में पाकिस्तान (Pakistan) ने कई प्रमुख खिलाड़ियों को वापस शामिल किया है। बाबर आजम, शादाब खान, हारिस रऊफ, नसीम शाह और सुफियान मुकीम जैसे खिलाड़ी एक बार फिर वनडे टीम में लौटे हैं। ये खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे, ऐसे में उनकी वापसी टीम को मजबूती दे सकती है।

बाबर आजम की वापसी पाकिस्तान (Pakistan) की बल्लेबाजी इकाई के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं नसीम शाह और हारिस रऊफ जैसे तेज गेंदबाजों के आने से गेंदबाजी आक्रमण को नई धार मिलने की उम्मीद है। शादाब खान की मौजूदगी टीम को ऑलराउंड विकल्प भी प्रदान करती है।

इसके अलावा पाकिस्तान (Pakistan) ने युवा खिलाड़ियों पर भी भरोसा दिखाया है। अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास और रोहेल नज़ीर को टीम में जगह दी गई है। इन खिलाड़ियों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, लेकिन वनडे फॉर्मेट में अभी तक डेब्यू नहीं किया है। ऐसे में यह सीरीज उनके करियर के लिए बड़ी साबित हो सकती है।

मोहम्मद रिजवान बाहर, चोट और बीमारी ने बढ़ाई पाकिस्तान की मुश्किलें

इस टीम में सबसे ज्यादा ध्यान मोहम्मद रिजवान के नाम पर गया है, जिन्हें इस सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि PCB की तरफ से इस पर ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उनका बाहर होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिजवान पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में रहे हैं और उनकी अनुपस्थिति टीम पर असर डाल सकती है। इसके अलावा विकेटकीपर उस्मान खान भी बीमारी की वजह से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। उनकी जगह मोहम्मद गाजी घोरी और रोहेल नज़ीर को विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है।

पाकिस्तान (Pakistan) को चोटों की वजह से भी झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज फखर जमान और युवा ओपनर सईम अयूब अभी भी अपनी चोटों से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं। PCB ने स्पष्ट किया है कि दोनों खिलाड़ी मेडिकल पैनल की निगरानी में अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे।

Pakistan की नजर जीत के साथ नई शुरुआत पर

ऑस्ट्रेलिया की टीम 23 मई को पाकिस्तान पहुंचेगी, जबकि सीरीज का पहला मुकाबला 30 मई को रावलपिंडी में खेला जाएगा। इसके बाद बाकी दो मुकाबले 2 जून और 4 जून को लाहौर में आयोजित होंगे।

पाकिस्तान (Pakistan) और ऑस्ट्रेलिया के बीच पिछली वनडे सीरीज 2024 में खेली गई थी, जहां पाकिस्तान ने 2-1 से जीत दर्ज कर इतिहास रचा था। ऑस्ट्रेलिया में 22 वर्षों बाद मिली उस जीत ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया था।

अब घरेलू मैदान पर पाकिस्तान एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेगा। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी और नए चेहरों के शामिल होने से यह सीरीज काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में पाकिस्तान का स्क्वॉड :

शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उपकप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आज़म, हारिस रऊफ, माज़ सदाकत, मोहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), रोहेल नज़ीर (विकेटकीपर), नसीम शाह, साहिबज़ादा फरहान, शादाब खान, शमायल हुसैन और सुफियान मुकीम।

ये भी पढ़े : Irfan Pathan ने इन 8 खिलाड़ियों के लिए उठाई आवाज, बोले “इन्हें एक मौका जरूर दो…”

Tagged:

Mohammad Rizwan pak vs aus Shaheen Afridi Pakistan ODI Squad
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

शाहीन शाह अफरीदी

30 मई , रावलपिंडी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com