वर्ल्ड कप के लिए बोर्ड ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, इंजर्ड प्लेयर को बनाया कप्तान, तो 23 वर्षीय खिलाड़ी हुआ बाहर
Published - 21 May 2026, 11:51 PM | Updated - 22 May 2026, 12:07 AM
क्रिकेट आयरलैंड ने इंग्लैंड में होने वाले आगामी आईसीसी महिला टी20 World Cup 2026 के लिए अपनी 15 सदस्यीय मजबूत टीम की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही घरेलू मैदान पर होने वाली ट्राई-सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान किया गया है।
क्रिकेट बोर्ड के इस बड़े फैसले ने सभी प्रशंसकों को हैरान कर दिया है, क्योंकि टीम की कमान एक ऐसी खिलाड़ी को सौंपी गई है जो फिलहाल चोट से जूझ रही हैं। वहीं एक बेहतरीन खिलाड़ी को चोट के कारण टीम से बाहर होना पड़ा है।
चोटिल खिलाड़ी को मिली कप्तानी

क्रिकेट आयरलैंड ने आगामी टी20 World Cup के लिए अनुभवी खिलाड़ी गैबी लुईस को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। आपको बता दें कि गैबी लुईस हाल ही में पैर की चोट का शिकार हो गई थीं।
बोर्ड ने उन पर पूरा भरोसा जताते हुए उन्हें कप्तान बनाया है। हालांकि, उन्हें पूरी तरह फिट होने और रिकवर करने के लिए वर्ल्ड कप से पहले होने वाली ट्राई-सीरीज से आराम दिया गया है।
गैबी लुईस की अनुपस्थिति में ओर्ला प्रेंडरगास्ट ट्राई-सीरीज में टीम की कप्तानी संभालेंगी, जिन्हें वर्ल्ड कप टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है।
"वो बिल्कुल भी खुश नहीं थे..." CSK टीम मैनेजमेंट से नाराज़ हैं MS धोनी? अश्विन ने किया बड़ा दावा
23 वर्षीय खिलाड़ी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर
इस बड़े टूर्नामेंट से ठीक पहले आयरलैंड की टीम को एक बहुत बड़ा झटका भी लगा है। टीम की युवा तेज गेंदबाज जेन मैगुइरे चोट के कारण इस रेस से पूरी तरह बाहर हो गई हैं।
लगभग 23 वर्षीय जेन मैगुइरे की चोट इतनी गंभीर है कि वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं थीं। उनका बाहर होना टीम के गेंदबाजी आक्रमण के लिए एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है।
हालांकि, राहत की बात यह है कि उनकी बहन एमी मैगुइरे पूरी तरह फिट होकर टीम में लौट आई हैं और उन्हें दोनों ही स्क्वाड में जगह मिली है।
GT vs CSK: IPL 2026 में हार के साथ सीएसके का सफर समाप्त, Gujarat Titans ने 89 रनों से जीता मुकाबला
World Cup में इन टीमों से होगी भिड़ंत
इस बार के महिला टी20 World Cup में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें छह-छह के दो ग्रुपों में बांटा गया है। आयरलैंड की टीम को ग्रुप 2 में जगह मिली है।
इस ग्रुप में आयरलैंड के साथ इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड जैसी मजबूत टीमें मौजूद हैं। टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए आयरलैंड को अपने ग्रुप की टॉप दो टीमों में जगह बनानी होगी, जिसके बाद ही वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर पाएगी। आयरलैंड अपना पहला मैच 13 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलेगी।
World Cup के लिए आयरलैंड की 15 सदस्यीय टीम: गैबी लुईस (कप्तान), ओर्ला प्रेंडरगास्ट (उपकप्तान), अवा कैनिंग, क्रिस्टीना केंटर रीली, अलाना डेलजेल, लॉरा डेलानी, जॉर्जीना डेम्पसी, एमी हंटर, अर्लीन केली, लुईस लिटिल, एमी मैगुइरे, लारा मैक्ब्राइड, कारा मरे, लिआ पॉल, रेबेका स्टोकेल।
Tagged:
World Cup Women's T20 World Cup 2026ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर