MI vs RR Live Streaming: TV से मोबाइल तक पूरी जानकारी! जानें कौन सा चैनल और ऐप पर देखें रोहित vs वैभव बैटल

Published - 23 May 2026, 08:44 AM

MI vs RR Live Streaming

MI vs RR Live Streaming: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच आया है. टूर्नामेंट का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा. हालांकि, MI टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है. वहीं, राजस्थान को हर हाल में यह मुकाबला जीतना है.

तब ही टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर पाएगी. ऐसे में एमआई बनाम राजस्थान (MI vs RR Live Streaming) मैच बेहद रोमांचक होने वाला है. चलिए तो जान लेते हैं कि TV से लेकर मोबाइल तक पर आप यह मैच कैसे देख सकते हैं.

MI vs RR Live Streaming: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

MI vs RR Live Streaming

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR Live Streaming) के बीच 24 मई रविवार को मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. मैच की शुरूआत भारतीय समयनुसार दोपहर 3.30 बजे होगी. जबकि, टॉस दोपहर 3 बजे किया जाएगा.

वहीं, मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. यहां पर गेंद बल्ले से अच्छी तरह आती है, जिस कारण चौके-छक्कों की बारिश होती है.

फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, IPL में अब बिहार की टीम की भी एंट्री! जानें कौन होगा टीम ओनर

MI vs RR Live Streaming: कौन से चैनल पर देखें रोहित vs वैभव बैटल?

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मैच स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध है. सिर्फ यह ही मैच नहीं बल्कि भारत में आईपीएल 2026 के मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के विभिन्न चैनलों पर उपलब्ध है.

दिलचस्प बात यह है कि आप MI vs RR मुकाबला अपनी पसंदीदा क्षेत्रीय भाषा में भी मैच का मजा ले सकते हैं. तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, मराठी, गुजराती, बंगाली, पंजाबी, भोजपुरी और हरियाणवी समेत कुल 12 भाषाओं में आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर अवेलेबल है.

मोबाइल पर कैसे देखें मैच?

MI vs RR Live Streaming आप मोबाइल पर भी आसानी से देख सकते हैं. जियो हॉटस्टार ऐप पर आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले उपलब्ध है. JioHotstar भारत में आईपीएल मैचों की आधिकारिक लाइव स्ट्रीमिंग करता है.

सबसे पहले आप को प्ले स्टोर से जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करनी होगी. फिर अपने नंबर से लॉन इन करने के बाद स्पोर्ट्स सेक्शन में जाए और लाइव मैच पर क्लिक कर आराम से देखें.

आप मैच देखने के लिए JioHotstar के सब्सक्रिप्शन प्लान चुन सकते हैं, जिसकी कीमत मात्र 79 रूपये में भी उपलब्ध है.

IPL 2026 से निकले ये 4 युवा खिलाड़ी, साल 2026 में कर सकते हैं टीम इंडिया के लिए T20 डेब्यू! नंबर-2 का तो 100% कंफर्म

Tagged:

Mumbai Indians RAJSTHAN ROYALS IPL 2026 MI vs RR Live Streaming
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

31 मई 2026 को

रोहित शर्मा ने
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com