RR Playing XI: पराग-जडेजा-देशपांडे की वापसी! तो ये 3 खिलाड़ी बाहर, कुछ ऐसी मुंबई के खिलाफ राजस्थान की अंतिम-11
Published - 23 May 2026, 09:47 AM | Updated - 23 May 2026, 09:49 AM
Table of Contents
RR Playing XI: राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों का सामना 24 मई रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. RR को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना है. इसलिए कप्तान रियान पराग और मैनेजमेंट ने टीम की प्लेइंग XI में बदलाव करने का फैसला किया है.
संभावना है कि मुंबई के खिलाफ रियान पराग, रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे की वापसी हो सकती है, तो उनकी जगह 3 खिलाड़ियों को बाहर बैठाया जा सकता है. चलिए तो जान लेते हैं कि MI के खिलाफ RR की संभावित एकादश कैसी हो सकती है.
RR Playing XI: पराग-जडेजा-तुषार देशपांडे की वापसी! तो ये 3 खिलाड़ी बाहर

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते 19 मई को लखनऊ के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे, जिसके बाद यशस्वी जायसवाल ने कप्तानी संभाली थी. हालांकि सूत्रों की माने तो वह अब काफी ठीक हो चुके हैं, ऐसे में इस मुकाबले में वापसी कर सकते हैं.
रियान पराग को शुभम दुबे की जगह इलेवन में शामिल किया जा सकता है. वहीं रविन्द्र जडेजा की भी वापसी तय है, वह ब्रिजेश शर्मा की जगह एंट्री कर सकते हैं, जो पिछले मुकाबले में अपने 4 ओवर में 44 रन खर्च कर बैठे थे.
वहीं संदीप शर्मा भी पिछले मुकाबले में काफी महंगे साबित हुए थे और अपनी 3 ओवर की गेंदबाजी में ही 43 रन खर्च कर बैठे थे. ऐसे में इनकी जगह भी प्लेइंग इलेवन में तुषार देशपांडे की वापसी करवाई जा सकती है.
RR Playing XI: राजस्थान की ओपनिंग जोड़ी और मजबूत मिडिल ऑर्डर
मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान ओपनिंग के लिए अपने धुंरधर दो खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी को उतार सकती है. वैभव RR के आक्रामक खिलाड़ी है, जो टीम को मजूबत शुरूआत दिलाने में माहिर हैं. पिछले मैच में भी LSG के खिलाफ 93 रनों की पारी खेली थी और यशस्वी ने 42 रन बनाए थे.
तीसरे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल मौजूद रहेंगे. वह दबाव में भी शांत रहकर टीम को जीत दिला सकते हैं. धुव्र अपनी शानदार तकनीक और आक्रामक स्ट्राइकिंग के लिए पहचाने जाते हैं. उनके बाद चौथे नंबर पर कप्तान रियान पराग होंगे. हैमस्ट्रिंग इंजरी से उभरने के बाद वह MI के खिलाफ कप्तानी भी संभालेंगे.
मिडिल ऑर्डर में पांचवें नंबर पर लुआन-ड्रे प्रीटोरियस और छठें पर डोनोवन फरेरा के कंधों पर जिम्मेदारी होगी. हालांकि, पिछले मैच में लुआन कुछ खास नहीं कर पाए. इसके बावजूद टीम उनपर दोबारा भरोसा जता सकती है.
सातवें स्थान पर रविंद्र जडेजा रहेंगे, जो कि पिछले मैच से बाहर रहे थे. वह टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी और किसी भी वक्त मैच का रूख बदल सकते हैं.
RR Playing XI: गेंदबाजी में कौन-कौन ?
गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात करें तो संभावना है कि दशुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे और सुशांत मिश्रा जैसे गेंदबाजों को MI के खिलाफ मौका मिल सकता है. संदीप शर्मा की जगह देशपांडे को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है.
वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में यशराज पुनिया मैदान पर उतर सकते हैं. पिछले मैच में भी लखनऊ के खिलाफ उन्होंने 8.75 की इकॉनमी से 2 विकेट चटकाए थे. कुल मिलाकर RR प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इन बदलावों के साथ मुंबई के खिलाफ खेलने के लिए उतर सकती है.
मुंबई के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग XI
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दशुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, सुशांत मिश्रा
इम्पैक्ट प्लेयर: यशराज पुनिया
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर