इन 4 खिलाड़ियों में से कोई एक बनेगा टीम इंडिया का नया परमानेंट टी20 कप्तान, नंबर-2 के चांस सबसे ज्यादा

Published - 23 May 2026, 08:02 AM

Team India

Team India : भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 फॉर्मेट में भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया (Team India) ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया, लेकिन अब टीम मैनेजमेंट की नजर 2028 टी20 वर्ल्ड कप और लॉस एंजेलिस ओलंपिक पर टिकी हुई है। ऐसे में लंबे समय के लिए एक ऐसे कप्तान की तलाश शुरू हो गई है जो आने वाले वर्षों में टीम को मजबूती के साथ आगे ले जा सके।

भारतीय टीम (Team India) जून में आयरलैंड के खिलाफ अगली टी20 सीरीज खेलने वाली है और माना जा रहा है कि इस दौरान टीम मैनेजमेंट भविष्य के कप्तान को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं उन 4 खिलाड़ियों के बारे में जो आने वाले समय में टीम इंडिया (Team India) के स्थायी टी20 कप्तान बन सकते हैं।

4 खिलाड़ी जो टी20 में बन सकते हैं Team India के नए टी20 कप्तान

1. श्रेयस अय्यर

Asia Cup 2025 The Shreyas Iyer selection conundrum | Cricbuzz.com

टीम इंडिया (Team India) के अगले टी20 कप्तान की रेस में श्रेयस अय्यर का नाम सबसे मजबूत दावेदारों में गिना जा रहा है। पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल में अलग-अलग टीमों की कप्तानी करते हुए उन्होंने अपनी लीडरशिप क्षमता साबित की है।

2020 में दिल्ली कैपिटल्स को पहली बार आईपीएल फाइनल तक पहुंचाने के बाद उन्होंने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को भी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई और 2025 में पंजाब किंग्स को आईपीएल फाइनल तक भी पहुंचाया। उसके अलावा घरेलू क्रिकेट और इंटरनेशनल स्तर पर भी उनके प्रदर्शन में लगातार सुधार देखने को मिला है।

2. संजू सैमसन

Sanju Samson named among eight-man shortlist for T20 World Cup Player of the Tournament | CricTracker

संजू सैमसन भी भारतीय टीम (Team India) के अगले स्थायी टी20 कप्तान बनने की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।

हाल के समय में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से लगातार प्रभावित किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जबकि आईपीएल में भी वह लगातार रन बनाने में सफल रहे हैं।

संजू के कप्तानी रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में 2021 से 2025 तक राजस्थान के लिए कुल 67 मैचों में कप्तानी की, जिसमें टीम को 33 मुकाबलों में जीत और 34 मैचों में हार मिली।

इस दौरान उनका जीत प्रतिशत 49.25% रहा। उनकी कप्तानी में राजस्थान ने 2022 में फाइनल तक का सफर तय किया था, जबकि 2024 में टीम प्लेऑफ तक पहुंचने में सफल रही थी।

विकेटकीपर होने की वजह से उन्हें मैदान पर हर स्थिति को करीब से समझने का फायदा मिलता है। यही कारण है कि कई क्रिकेट विशेषज्ञ और फैंस उन्हें सूर्यकुमार यादव के बाद टीम इंडिया के अगले टी20 कप्तान के रूप में देख रहे हैं।

3. शुभमन गिल

Shubman Gill Finally Breaks Silence On Getting Dropped For T20 World Cup 2026 | Cricket News

शुभमन गिल भी टीम इंडिया (Team India) के अगले स्थायी टी20 कप्तान बनने की रेस में शामिल हैं। पिछले कुछ समय में उन्होंने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है।

गिल इस समय टीम इंडिया के भविष्य के लीडर के रूप में देखे जा रहे हैं और वर्तमान में वह टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे में कमान संभाल रहे हैं।

आंकड़ों की बात करें तो शुभमन गिल ने आईपीएल में 27 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें टीम को 14 मुकाबलों में जीत और 13 मैचों में हार मिली है।

वहीं भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 5 मैचों में कप्तानी करते हुए 4 जीत और सिर्फ 1 हार दर्ज की है। ऐसे में उनका रिकॉर्ड उन्हें टीम इंडिया के अगले टी20 कप्तान की रेस में मजबूत दावेदार बनाता है।

4. हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya Credited For Raising India's Level: 'Without Him, Team Is Half As Good' | Cricket News - News18

हार्दिक पांड्या भी टीम इंडिया (Team India) के अगले स्थायी टी20 कप्तान बनने के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। उनके पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है और आईपीएल में उन्होंने अपनी लीडरशिप से काफी प्रभावित किया है।

हार्दिक ने गुजरात टाइटंस को उसके पहले ही सीजन 2022 में चैंपियन बनाया था, जबकि 2023 में टीम उनकी कप्तानी में फाइनल तक पहुंची और रनर-अप रही।

आंकड़ों की बात करें तो हार्दिक ने आईपीएल में कुल 45 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें टीम को 26 मुकाबलों में जीत और 19 मैचों में हार मिली है।

वहीं भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 16 मैचों में कप्तानी करते हुए 10 जीत और 5 हार दर्ज की हैं। ऐसे में उनका रिकॉर्ड उन्हें टीम इंडिया के अगले टी20 कप्तान की रेस में मजबूत दावेदार बनाता है।

ये भी पढ़े : CSK के कोच ने राज से उठाया पर्दा, बताया MS Dhoni ने रिटायरमेंट ले लिया या नहीं

Tagged:

team india Suryakumar Yadav cricket news India Next T20I Captain
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

सूर्यकुमार यादव

3 ( 2007, 2024 और 2026)
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com