CSK के कोच ने राज से उठाया पर्दा, बताया MS Dhoni ने रिटायरमेंट ले लिया या नहीं
Table of Contents
MS Dhoni : आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही और पूरे सीजन के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। इस बीच सबसे बड़ी चर्चा महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की गैरमौजूदगी को लेकर रही। सीजन शुरू होने से पहले चोट के कारण बाहर हुए धोनी पूरे टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए।
अब उनके आईपीएल भविष्य को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलिंग कोच एरिक सिमंस ने धोनी (MS Dhoni) के रिटायरमेंट और अगले सीजन में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है।
MS Dhoni की गैरमौजूदगी बनी चर्चा का विषय

आईपीएल 2026 की शुरुआत में धोनी (MS Dhoni) को पिंडली में खिंचाव की समस्या हुई थी, जिसके कारण वे टीम से बाहर हो गए। उन्होंने रिहैब भी किया और वापसी की दिशा में काम किया, लेकिन टीम के महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले उन्हें अंगूठे में भी चोट लग गई।
रिपोर्ट्स के अनुसार वह रांची लौट गए थे और केवल तभी टीम से जुड़ते जब चेन्नई प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लेती।
हालांकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली बड़ी हार के बाद टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई और जिसके चलते धोनी (MS Dhoni) की वापसी भी नहीं हो सकी।
धोनी के भविष्य को लेकर एरिक सिमंस ने दिया मजेदार जवाब
गुजरात के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एरिक सिमंस से पूछा गया कि क्या धोनी (MS Dhoni) अगले सीजन में खेलते नजर आएंगे।
इस सवाल पर उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि क्या सच में उनसे यह सवाल पूछा जा रहा है। उनका यह जवाब दर्शाता है कि धोनी के भविष्य को लेकर अभी कोई स्पष्ट स्थिति नहीं है और अंतिम फैसला केवल खुद धोनी ही करेंगे।
सिमंस ने साफ कहा कि धोनी (MS Dhoni) जैसे खिलाड़ी के मामले में किसी और का अनुमान लगाना सही नहीं होगा। उनके मुताबिक धोनी हमेशा टीम को प्राथमिकता देते हैं और व्यक्तिगत फैसलों से पहले टीम के हित को देखते हैं।
नेट्स में पुराने अंदाज में दिखे धोनी
एरिक सिमंस ने यह भी खुलासा किया कि चोटों के बावजूद धोनी नेट्स में शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने धोनी को ट्रेनिंग सेशन में उतनी ही मजबूती से गेंद को हिट करते देखा, जितना पहले देखा करते थे। हालांकि पैर की चोट के कारण उनके लिए दौड़ना मुश्किल हो गया था, जिसकी वजह से वह मैदान पर नहीं उतर सके।
सिमंस ने कहा कि अगर धोनी को लगेगा कि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं तो वह कभी नहीं खेलेंगे। लेकिन अगर उन्हें अपनी फिटनेस पर भरोसा होगा तो वह निश्चित रूप से मैदान पर वापसी करेंगे। यह फैसला पूरी तरह उनके हाथ में है।
चेन्नई को पूरे सीजन खली धोनी की कमी
इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स को कई मौकों पर अनुभव की कमी महसूस हुई। टीम ने खराब शुरुआत के बाद वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन वह प्लेऑफ की रेस में काफी पीछे रह गई। कुछ खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम लय नहीं पकड़ सकी।
एरिक सिमंस ने कहा कि इस सीजन से टीम ने काफी कुछ सीखा है। उन्होंने बताया कि अब टीम अपने खिलाड़ियों को पहले से बेहतर समझती है और यह भी जानती है कि कौन खिलाड़ी किस परिस्थिति में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
उनके अनुसार सफल टीम वही होती है जो सही समय पर सही संतुलन बना सके और आने वाले समय में चेन्नई इसी दिशा में काम करेगी।
ये भी पढ़े : MS Dhoni की वजह से IPL में हुआ ऐतिहासिक बदलाव, टूटी 18 साल से चली आ रही पुरानी परंपरा