MS Dhoni की वजह से IPL में हुआ ऐतिहासिक बदलाव, टूटी 18 साल से चली आ रही पुरानी परंपरा
Published - 22 May 2026, 03:36 PM | Updated - 22 May 2026, 03:42 PM
Table of Contents
MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स का सफर आईपीएल 2026 में समाप्त हो चुका है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने आखिरी मुकाबले में 89 रन की शर्मनाक हार झेलने के बाद ये टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है।
पूरे सीजन चेन्नई के प्रशंसक सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी का इंतजार करते नजर आएंगे, लेकिन उनको अपने आइडल को मैदान पर खेलते देखने का मौका नहीं मिला। वहीं, अब धोनी की वजह से आईपीएल में एक ऐतिहासिक बदलाव हुआ है। 18 साल से चली आ रही पुरानी परंपरा अब 19वें संस्करण में आकर टूट चुकी है। चलिए आपको बताते हैं क्या है ये परंपरा।
18 साल में पहली बार हुआ ऐसा
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 2008 से आईपीएल में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं। दो साल चेन्नई के बैन होने के बाद उन्होंने 2016 और 2017 में राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स का नेतृत्व और प्रतिनिधित्व किया था।
लेकिन 18 साल के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने पूरे आईपीएल संस्करण में एक भी लीग मैच नहीं खेला है। धोनी आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले चोटिल हो गए थे और अंतिम मैच तक वह टीम से बाहर रहे थे। यहां तक की कई मैचों में उन्होंने टीम के साथ ट्रैवल भी नहीं किया था।
चोटों से परेशान रहे MS Dhoni
आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चोट से परेशान नजर आए। सीजन शुरू होने से ठीक पहले प्री-सीजन कैंप में उनको पिंडली में चोट लग गई। इसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उम्मीद जताई थी कि दो सप्ताह के बाद वह वापस आ जाएंगे।
लेकिन दो सप्ताह बाद सीएसके के बैटिंग कोच माइकल हसी ने बताया कि उनकी पिंडली की चोट दोबारा वापस आ गई है, जिसके बाद कुछ और मैचों के लिए वह बाहर हो गए। जबकि लीग स्टेज के आखिरी मैचों के दौरान उन्हें अंगूठे में नई चोट लग गई। इसके बाद धोनी (MS Dhoni) वापस रांची लौट गए और चेन्नई के आखिरी मैच में भी साथ नहीं दिखे।
क्या अगले साल भी दिखेंगे धोनी?
अब सवाल ये है कि आईपीएल 2025 में एक भी मैच नहीं खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अगले साल भी चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वाड में बतौर खिलाड़ी नजर आएंगे या फिर नहीं। हालांकि, इसकी संभावना कम ही है कि धोनी अगले सीजन भी वापसी करेंगे।
लेकिन जब गुजरात के मैच के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आपको और हमको अगले साल पता चल जाएगा। यानी धोनी अगले वर्ष एक नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। एक नई जिम्मेदारी के साथ।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर