CSK की पूरी टीम को BCCI ने सुनाई बड़ी सजा, इस गलती के चलते सभी खिलाड़ियों पर हुई कार्रवाई, जानें पूरा मामला
Published - 22 May 2026, 11:48 AM | Updated - 22 May 2026, 11:50 AM
Table of Contents
CSK: आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का सफर समाप्त हो चुका है। गुजरात टाइटंस से 89 रन से हारने के बाद चेन्नई टूर्नामेंट से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है, लेकिन इस हार के बाद टीम को एक और बड़ा झटका लगा है।
येलो आर्मी (CSK) को यह झटका बीसीसीआई ने दिया है। न सिर्फ कप्तान बल्कि पूरी टीम की मैच फीस काटी गई है, जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए कार्तिक शर्मा भी शामिल हैं।
बीसीसीआई ने दी CSK को सजा
गुजरात टाइंटस के खिलाफ मुकाबला हारने के बाद येलो आर्मी (CSK) टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, लेकिन जाते-जाते भी बीसीसीआई ने टीम के खिलाड़ियों को बड़ा झटका दिया है।
दरअसल, धीमे ओवर-रेट बनाए रखने के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाया गया है। मौजूदा सीजन (CSK) में यह दूसरी बार है, जिसके बाद कप्तान गायकवाड़ एंड कंपनी पर मोटा जुर्माना लगाया गया है।
24 लाख रुपये का लगा जुर्माना
आईपीएल के 66वें मैच के बाद इंडियन प्रीमियर लीग द्वारा एक बयान जारी किया गया है, जिसके अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बयान में लिखा है,
‘’चेन्नई के कप्तान और उनकी टीम द्वारा जीटी के खिलाफ स्लो-ओवर रेट से मैच चलाने की वजह से जुर्माना लगाया गया है। इस सीजन दूसरी बार आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 का उल्लंघन किया है, जिसमें स्लो ओवर-रेट शामिल है।''
''इस वजह से गायकवाड़ पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। वहीं, अंतिम एकादश में शामिल, जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी है, खिलाड़ियों पर छह लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम होगा, उसका जुर्माना लगाया गया है।’’
IPL 2026 में रहा साधारण प्रदर्शन
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का 19वां संस्करण बेहद निराशाजनक रहा था। येलो आर्मी ने इस सीजन खेले 14 मैचों में सिर्फ 6 जीते तो 8 में हार का सामना करना पड़ा।
यहां तक पूरे सीजन टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी नजर नहीं आए, जिसका असर टीम के प्रदर्शन पर साफ देखने को मिल रहा था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अगले सीजन में टीम मैनेजमेंट किन बदलावों के साथ मैदान पर उतरती है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर