Punjab Kings के पूरे क्वालिफिकेशन सिनेरियो का हुआ ऐलान, ये समीकरण बना, तो टॉप-4 में पा जायेगी एंट्री
Published - 23 May 2026, 11:57 AM | Updated - 23 May 2026, 11:59 AM
Table of Contents
Punjab Kings : आईपीएल 2026 का अब अपने समापन की ओर बढ़ रहा है. इस सीजन में 3 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. RCB, GT और SRH वो तीन टीमें हैं, जिन्होंने जो कि प्लेऑफ में पहुंची चुकी है. अब बस एक जग खाली है, जिसके लिए कई टीमों में होड़ी है. वहीं, आईपीएल के इस रोमांचक सीजन में Punjab Kings (PBKS) के लिए प्लेऑफ की राह अभी भी खुली हुई है.
लेकिन पंजाब के लिए यह रास्ता कांटों भारा है. दरअसल, पंजाब को सिर्फ अपनी जीत के लिए ही नहीं बल्कि दूसरी टीमों की हार पर भी निर्भर रहना होगा. चलिए तो समझते हैं हाल ही में सामने आए क्वालिफिकेशन सिनेरियो को......
Punjab Kings को चाहिए अपनी जीत, KKR-RR की हार

Punjab Kings के लिए अंतिम-4 में जगह बनाने का समीकरण एकदम साफ़ है, उन्हें सबसे पहले तो लखनऊ सुपर जायंट को किसी भी कीमत पर हराना ही होगा और उसके बाद रविवार को होने वाले दोनों मुकाबलों पर भी प्रीति जिंटा की टीम को अपनी पैनी नजर रखनी होगी और साथ ही दुआ करनी होगी कि दिन वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम राजस्थान रॉयल्स को किसी भी तरह सिर्फ हरा दें.
वहीं रात वाले मुकाबले में भी पंजाब किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स की जीत और KKR के हार की दुआ करनी होगी. अगर यह तीनों ही नतीजे PBKS के पक्ष में जाते है, तो पंजाब की टीम 15 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ़ में क्वालीफाई कर लेगी. वहीं KKR 13 और राजस्थान रॉयल्स सिर्फ 14 अंक तक ही सिमट कर रह जाएंगे.
KKR की जीत के बावजूद भी पंजाब के क्वालीफाई करने के चांस
KKR अगर अपने अंतिम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स से जीत भी जाए, तब भी पंजाब किंग्स के पास नेट रन-रेट की वजह से प्लेऑफ़ में जानें का चांस रहेगा, लेकिन उन्हें राजस्थान रॉयल्स के तो हार की दुआ करनी ही होगी.
अगर आरआर की टीम मुंबई इंडियंस से जीत गई, तो वह 16 अंक के साथ क्वालीफाई कर जाएगी और पंजाब को अपना अंतिम मुकाबला जीतकर भी बाहर होना पड़ेगा.
हालांकि KKR की जीत से पंजाब को ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा, बशर्ते KKR एक बहुत बड़ी जीत दर्ज ना कर लें. अगर पंजाब की टीम अपना मुकाबला LSG से 10 रन से जीतती है, तो KKR को टॉप-4 में पहुंचने के लिए 60 से ज्यादा रन से जीत दर्ज करनी होगी या फिर उन्हें दिल्ली के खिलाफ 13.5 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा करना होगा.
पंजाब के पास आखिरी मौका
Punjab Kings के लिए यह सीजन में उतार-चढ़ावों से भरा रहा है. टीम से टूर्नामेंट की शुरूआत जीत के साथ की थी, और लगातार 6 मैच जीतने के बाद अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई थी.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इस बार पंजाब को आईपीएल 2026 ट्रॉफी का प्रबल दावेदार माना जा रहा था. अब वहीं, दूसरी ओर टीम प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए तरस गई है. लेकिन अब आखिरी मौके पर पंजाब के पास खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर है.
अगर सभी समीकरण के हिसाब से चलता, तो PBKS प्लेऑफ में पहुंचकर एक बड़ा उलटफेर कर सकती है. अब देखना यह है कि पंजाब की टीम इस मौके का फायदा उठाने में कामयाब होती है, या इस बार भी प्लेऑफ मुकाबलों से पहले ही बाहर हो जाएगी.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर