जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, अपने नाम दर्ज किए ये 5 बड़े रिकॉर्ड

Published - 27 Jul 2026, 09:10 AM | Updated - 27 Jul 2026, 10:34 AM

Vaibhav Sooryavanshi

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज में भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का प्रदर्शन काबिल-ए-तारीफ रहा. धुआंधार बल्लेबाजी कर उन्होंने टीम के लिए ताबड़तोड़ रन बनाए. 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भी उनका बल्ला जमकर गरजा, जिसके बाद उन्होंने अपने नाम कई उपलब्धियां दर्ज कर ली. आइए जानते हैं उन कीर्तिमान के बारे में जो वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने जिम्बाब्वे दौरे पर रचे....

Vaibhav Sooryavanshi ने जिम्बाब्वे दौरे पर किए ये 5 बड़े कारनामे

Vaibhav Sooryavanshi 51

15 साल में दो फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) जिम्बाब्वे दौरे पर दो अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए. पहले टी20 के बाद तीसरे मैच में भी उनके बल्ले से 50 से अधिक रन निकले. इसी के साथ वह 15 साल की उम्र में दो अर्धशतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. पहले टी20 में उन्होंने 19 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली थी. जबकि तीसरे टी20 में वह 49 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हो गए.

28 जुलाई को होगा श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन 15 नामों पर मुहर लगना तय

एक कैलेंडर वर्ष में T20 में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से जमकर रनों की वर्षा हुई. पूरी सीरीज में तबड़तोड़ बल्लेबाजी कर उन्होंने खूब छक्के जमाए. तीन मैचों की तीन पारियों में वैभव सूर्यवंशी ने 9 छक्कों और 15 चौकों के साथ 151 रन जड़े. इसके बाद अब वह एक कैलेंडर वर्ष में T20 में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी पीछे छोड़ दिया है.

एक कैलेंडर ईयर में T20 में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़

  • 108 - अभिषेक शर्मा, 2025
  • 87 - अभिषेक शर्मा, 2024
  • 86 - वैभव सूर्यवंशी, 2026
  • 85 - सूर्यकुमार यादव, 2022
  • 74 - अभिषेक शर्मा, 2026
  • 73 - ईशान किशन, 2026

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी हुआ ध्वस्त

पहले टी20 में अर्धशतक जड़ने के साथ ही वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavansh) ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया था. वह अब भारत के लिए इंटरनेशनल फिफ्टी लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. 37 साल पहले मास्टर बलास्टर ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल और 214 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था. हालांकि, अब वैभव सूर्यवंशी उनसे आगे निकल गए हैं.

यह कारनामा करने वाले फुल-मेम्बर देश के पहले खिलाड़ी

एसोसिएट देशों के कई खिलाड़ी कम उम्र में अर्धशतक जड़ने का कारनामा कर चुके हैं. लेकिन वैभव सूर्यवंशी पूर्ण सदस्य देश के ऐसे पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 16 साल की उम्र से पहले दो अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड कायम किया है. पूर्व भारतीय स्टार खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाए थे.

'प्लेयर ऑफ द सीरीज' जीतने वाले युवा खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavansh) जिम्बाब्वे दौरे पर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुए. अपनी दमदार बल्लेबाजी के बूते वह भारत को जीत दिला पाए थे. वहीं, अब उन्होंने अपना नाम 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड जीतने वाले इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी की सूची में शामिल कर लिया है.

6,6,6,6.... जिम्बाब्वे में एक बार फिर आया वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का तूफान, छक्के-चौके जड़ लगाया रनों का अंबार

Tagged:

team india IND vs ZIM sachin tendulkar Vaibhav Sooryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com