कोच गंभीर ने इन 3 खिलाड़ियों का करियर बिगाड़ा, उनकी कोचिंग से पहले थे टीम इंडिया के सुपरस्टार
Table of Contents
BCCI ने जुलाई, 2024 में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को भारतीय टीम का हेड कोच नियुक्त किया था। तब से इस दिग्गज के कार्यकाल को करीब ढाई साल हो गए हैं। अब तक गंभीर की कोचिंग में काफी सारे युवा खिलाड़ियों को मौका मिला और उनमें से कुछ का करियर एकदम सेट हो चुका है।
हालांकि, सभी खिलाड़ियों के लिए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के अंडर एक जैसी बात नहीं रही है। कुछ खिलाड़ियों का करियर बना है तो कुछ का बिगड़ा भी है। इस लेख में हम ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इन 3 स्टार खिलाड़ियों का करियर Gautam Gambhir ने बिगाड़ा
1. रिंकू सिंह

इस लिस्ट में पहला नाम बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह का है। इस खिलाड़ी को टी20 टीम में बतौर फिनिशर चुना गया था और रिंकू ने अपने ऊपर दिखाए गए भरोसे को सही भी साबित किया। 2023 में डेब्यू करने वाले रिंकू की एक समय प्लेइंग XI में जगह पक्की रहती थी लेकिन आज उन्हें स्क्वाड में भी नहीं सेलेक्ट किया जा रहा है।
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के दोहरी स्किल वाले खिलाड़ियों के प्रेम के कारण रिंकू को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इस खिलाड़ी को न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया था। रिंकू डोमेस्टिक में अच्छा कर रहे हैं फिर भी गंभीर उन्हें मौका नहीं दे रहे।
2. मोहम्मद शमी
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का करियर बिगाड़ने का काम भी गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने ही किया है। 2023 वर्ल्ड कप में महज 7 मैचों में 24 विकेट लेकर तबाही मचाने वाले शमी को इसके बाद से कुछ खास तवज्जो नहीं दी गई। जब उन्होंने इंजरी से फिट होकर वापसी की तो उन्हें काफी समय तक सेलेक्ट नहीं किया गया और फिर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनकी इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के लिए वापसी हुई।
शमी को चैंपियंस ट्रॉफी में खिलाया गया लेकिन फिर उसके बाद से किसी भी फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया में चयन नहीं हुआ। अब इस तेज गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान भी कर दिया है। व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी शमी की वापसी मुश्किल ही दिख रही है, क्योंकि गंभीर अब युवा पेसर्स पर ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं।
3. मोहम्मद सिराज
गौतम गंभीर की कोचिंग में मोहम्मद सिराज का वनडे करियर भी ट्रैक से उतरता हुआ नजर आ रहा है। एक समय सिराज को लगभग हर मैच में खिलाया जाता था और उन्होंने ODI फॉर्मेट में काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया है लेकिन अब उन्हें प्लेइंग XI में नियमित रूप से जगह तक नहीं मिल पा रही है।
सिराज को पिछले 12 महीनों में अभी तक सिर्फ 4 वनडे मुकाबलों में मौका मिला है। वेस्टइंडीज सीरीज में सिराज को अंतिम मैच में खिलाया गया। वहीं, न्यूजीलैंड में अभी तक हुए दोनों मैचों में उन्हें प्लेइंग XI में जगह नहीं दी गई है। गंभीर उनके बजाय आकिब नहीं पर भरोसा दिखा रहे हैं, जो बल्ले से भी योगदान देने की क्षमता रखते हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs NZ सीरीज के बीच दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने उठाया बड़ा कदम, अचानक किया संन्यास का ऐलान