मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, अचानक संन्यास लेकर फैंस को दिया बड़ा झटका

Published - 07 Nov 2026, 08:06 AM | Updated - 07 Nov 2026, 08:22 AM

Mohammed Shami 3

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है.. बीते शुक्रवार सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर उन्होंने क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप से रिटायरमेंट की घोषणा की. मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने रिटायरमेंट पोस्ट लिखते हुए अपने सफर को याद किया और अपने संघर्ष, चोट और वापसी को जीवन का अहम हिस्सा बताया. साथ ही वह क्रिकेट फैंस का आभार व्यक्त करते नजर आए.

Mohammed Shami ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

Mohammed Shami 5

शुक्रवार यानी 6 नवंबर को मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया. उन्होंने रात 11 बजकर 39 मिनट पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने इस निर्णय के बारे में सबको बताया. यह तारीख उनके लिए काफी खास है. दरअसल, उन्होंने 6 जनवरी 2013 को पाकिस्तान के खिलाफ अपना इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. इसी साल 6 नवंबर 2013 को वह वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर पाए. अपने पदार्पण के ठीक 13 साल बाद मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया.

ऋषभ पंत न्यूजीलैंड दौरे से बाहर, अब उनकी जगह यह खिलाड़ी करेगा कीवी दौरा

सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने सोशल मीडिया पर भावूक पोस्ट शेयर करते हुए हर संघर्ष, चोट और वापसी को जीवन का अहम हिस्सा बताया. उन्होंने लिखा,

"सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादों से कभी नहीं. जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब सिर्फ एक सपना था, अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने का. उसके बाद हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर कमबैक ने मुझे कुछ न कुछ सिखाया. टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं, मेरी जिंदगी का एक बेहद खास हिस्सा रहा है. आज भारी दिल और अंगिनात खूबसूरत यादों के साथ मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला कर रहा हूं."

इन लोगों का किया शुक्रियाअदा

बीसीसीआई, अपने साथ खिलाड़ी और फैंस का धन्यवाद करते हुए मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने आगे कहा कि,

"इस सफर में मेरा साथ देने वाले हर टीममेट, कोच, परिवार और उन करोड़ों भारतीयों का दिल से शुक्रिया, जिन्होंने अच्छे और मुश्किल दोनों वक्त में मुझ पर भरोसा बनाया रखा.. BCCI और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) का भी दिल से शुक्रिया, जिन्होंने मेरे टैलेंट पर भरोसा किया, मुझे आगे बढ़ने के मौके दिए और मेरे क्रिकेट के सफर में एक अहम भूमिका निभाई. आ

पका साथ और विश्वास मेरे लिए हमेशा खास रहेगा. मैदान पर मेरी आखिरी टेस्ट बॉल भले ही फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेगा. शुक्रिया, टेस्ट क्रिकेट. आपका शमी."

कोकेन के चक्कर में फंसा Mumbai Indians के लिए खेल चुका ये खिलाड़ी, एक महीना का लगा बैन

Tagged:

team india bcci mohammad shami
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com